पंजाब: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और दिल्ली LG के साथ परेड देखने वाघा बॉर्डर पहुंचे CM भगवंत मान
उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर पहुंचे हैं। सीएम मान समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रतिनिधि अमृतसर पहुंचे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी पहुंचे हैं।
इस दौनरा सीएम भगवंत मान ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना के साथ वाघा बॉर्डर का परेड देखने पहुंचे। सीएम मान ने कहा कि सीमा पर हमारे युवाओं को जोश और जुनून के साथ खड़ा देखकर मुझे खुशी हो रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि परेड देखने के लिए दूर-दूर से आए लोगों में देश के प्रति प्रेम और उत्साह देखने को मिला। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और दिल्ली एलजी के साथ फोटो भी खिंचवाई। सीएम मान ने कहा होने वाली नॉर्थ जोन काउंसिल की बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'किसी भी समय हो सकता है नगर निगम चुनाव, मान सरकार ने आयोग को भेज दी रिपोर्ट', बोले मंत्री बलकार सिंह
बता दें कि इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। गृह मंत्री अमृतसर पहुंच गए हैं। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कुलदीप सिंह धालीवाल ने उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया। वित्त मंत्री चीमा ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब की धरती पर केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत है।
अमृतसर के अलावा कई जिलों की पुलिस तैनात
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ के प्रशासक इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। अमृतसर पुलिस के अलावा कई जिलों की पुलिस को अमृतसर में तैनात किया गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'हिम्मत है तो आलाकमान से बात करो', CM भगवंत मान ने प्रताप सिंह बाजवा को दी चुनौती












Click it and Unblock the Notifications