चंडीगढ़ सिर्फ पंजाब की राजधानी हो, NZC की मीटिंग में सीएम मान ने उठाया मुद्दा
Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर चंडीगढ़ को सिर्फ पंजाब की राजधानी बनाने का मुद्दा उठाया। दरअसल, अमृतसर में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह कर रहे थे। इस दौरान सीएम मान ने ये मुद्दा मीटिंग में उठाया।
उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में सीएम भगवंत मान ने कहा, 'चंडीगढ़ को पंजाब के गांवों को उजाड़ कर बनाया गया है, इसलिए चंडीगढ़ को सिर्फ पंजाब की राजधानी के तौर पर दर्जा बहाल किया जाए।' मीटिंग में बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि पिछले काफी लंबे समय लटकी इस मांग को पूरा किया जाए।

NZC मीटिंग में सीएम मान ने अर्धसैनिक बलों की तैनाती के खर्चे पर सवाल उठाते हुए काफी तल्ख तेवर दिखाए। इस दौरान बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि अर्धसनिक बलों की तैनाती के भी हमसे पैसे लिए जाते हैं। जिस राज्य के बेटे फौज में शहीद होते हैं, उस राज्य से फीस ली जाती है।
इस दौरान सीएम मान ने पंजाब को अर्धसैनिकल बलों के इस खर्चे से मुक्त करने की मांग रखी। साथ ही, कहा कि यह एक सरहदी राज्य है, जहां कानून व्यवस्था कायम रखना महत्वपूर्ण है। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि राज्य में सीमा पार की तुलना में अन्य राज्यों से हथियारों की तस्करी ज्यादा होती है।
मीटिंग में बोलते हुए सीएम मान ने कहा, अवैध हथियारों की भीतर से हो रही तस्करी राज्य में कानून-व्यवस्था के लिए 'बड़ा खतरा' पैदा कर रही है। कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के भीतर (खास तौर से मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से) तस्करी किए जाने वाले हथियारों की संख्या तस्करी से कहीं अधिक है। इस दौरान उन्होंने मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित एनएसजी हब को देश की सीमाओं की सुरक्षा में मदद के लिए जल्द से जल्द स्थापित किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications