Punjab News: सीएम भगवंत मान जायेंगे दिल्ली, तिहाड़ जेल में केजरीवाल से करेंगे मुलाकात
Punjab News: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के संबंध में एक महत्त्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब के सीएम भगवंत मान को तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाजत मिल गई है।

ज्ञात हो कि हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल प्रशासन को पत्र लिखकर सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाजत मांगी थी। इस पर मांग पर जरुरी कदम उठाते हुए करते जेल प्रशासन ने भगवंत मान को केजरीवाल से मिलने की मंजूरी दे दी है और उनका नाम केजरीवाल से मिलने वालों की लिस्ट में जोड़ दिया गया है।
हालाकिं अरविंद केजरीवाल से मिलने भगवंत मान किस तारीख को तिहाड़ जेल जाएंगे, इसके बारे में अभी कोई सुचना नहीं मिली है, लेकिन सूत्रों के अनुसार , वह अगले सप्ताह केजरीवाल से मुलाकात कर सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनपर शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें Punjab: सीएम भगवंत मान ने दिया चुनावी नारा, पंजाब बनूगा हीरो,इस बार पंजाब चों 13-0












Click it and Unblock the Notifications