Punjab: सीएम भगवंत मान ने दिया चुनावी नारा, पंजाब बनूगा हीरो,इस बार पंजाब चों 13-0
Punjab News: पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां बड़े जोर शोर से चल रही हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी भी चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटी है। सीएम भगवंत मान ने भी लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इस दौरान भगवंत मान ने मोगा में अपने चुनावी अभियान के दौरान पंजाब बनूगा हीरो इस बार पंजाब चों 13-0 का नारा दिया।

सीएम भगवंत मान ने पंजाब में लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पक्की करने के लिए नया नारा दिया है कि पंजाब बनूगा हीरो, इस बार पंजाब चों 13-0। भगवंत मान ने इसके नारे भी वांलटियरों को दिया है।
मोगा में उन्होने एक एक होटल में पदाधिकारियों और वांलटियरों के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि विरोधी सोचते हैं कि वह अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद कर पार्टी खत्म कर देंगे, यह उनकी भूल है। उन्होंने वालंटियरों से हाथ खड़े करवाकर उनके पक्ष में नारे भी लगवाए हैं और कहा कि डेढ़ घंटे बाद आज की इस बैठक की सूचना अरविंद केजरीवाल तक पहुंच जाएगी।
सीएम भगवंत सिंह मान ने सुखबीर सिंह बादल की पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान गाड़ी के ऊपर छत डालने पर भी व्यंग किया है। मान ने कहा कि वह छत के नीचे गाड़ी के ऊपर बैठते हैं और वर्कर मोटरसाइकिलों पर धूप में उनके आगे चलते हैं। यह लोग गर्मी देखकर बाहर निकलने वाले लोग हैं कैसे आपका भला कर सकते हैं। सीएम भगवंत सिंह मान के भाषण का पूरा ध्यान गांवों पर देखने को मिला है।












Click it and Unblock the Notifications