Punjab News: सीएम भगवंत मान ने फरीदकोट में किया रोड शो, करमजीत अनमोल के लिए मांगे वोट

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरे जोर शोर के साथ आम आदमी पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने फरीदकोट में लोकसभा क्षेत्र फरीदकोट से पार्टी प्रत्याशी करमजीत अनमोल के पक्ष में जैतो में रोड शो किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फरीदकोट को महान सूफी संत फरीद की पवित्र भूमि बताते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक धरती की जनता रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज कर एक नया इतिहास रचेगी।

फरीदकोट में आयोजित रोड में में सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब देश का हीरो बनेगा, इस बार जनता इसे 13-0 कर देगी। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2 साल में कई जनहितैषी काम किए हैं,यह विरोधियों को बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं, अब वे झूठी अफवाह फैलाने पर उतर आए हैं। उन्होंने साथ में जोड़ा कि जनता अफवाह फ़ैलाने वालों की बातों पर ध्यान न दें।

punjab news

सीएम भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों के परिवार उजाड़ने वालों को अब अपने परिवार की चिंता सता रही है। जैतो मोर्चा के दौरान कुओं में जहर डालने वालों से पंजाबियों को कोई उम्मीद नहीं। कुर्सी के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं।

उन्होंने आप प्रत्याशी करमजीत अनमोल की तारीफ करते हुए कहा कि गरीब घर से आने वाले करमजीत अनमोल ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। दिन-रात मेहनत करके उन्होंने सफलता हासिल की है। पंजाब के लोगो की परेशानी वही समझ सकता है, जिसने अपने गांव में दुख सहा हो, अब फैसला आपके हाथ में है।

यह भी पढ़ें पंजाब: AAP पहुंची चुनाव आयोग, BJP प्रत्याशी हंस राज हंस के खिलाफ की शिकायत

इसके अलावा मोगा लोकसभा सीट से प्रत्याशी करमजीत अनमोल के पक्ष में रोड शो किया। इस दौरान सीएम मान कहा कि कार्यकर्ताओं में इतना जोश देखकर साफ हो गया है कि करमजीत अनमोल की जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि मोगा जिले के लोग बढ़ चढ़कर करनजीत अनमोल को वोट देंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस चुनाव के बाद सभी गारंटियां पूरी कर दी जायेंगी।

यह भी पढ़ें पंजाब में आप का कुनबा हुआ मजबूत, सीएम भगवंत मान ने 2 वरिष्ठ नेताओ का कराया पार्टी प्रवेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+