पंजाब में आप का कुनबा हुआ मजबूत, सीएम भगवंत मान ने 2 वरिष्ठ नेताओ का कराया पार्टी प्रवेश
Punjab News: पंजाब में लोकसभा चुनावी समर के बीच सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का परिवार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को अमृतसर में दो वरिष्ठ नेताओं के आप में शामिल होने की खबर सामने आई।
मिली जानकारी के मुताबिक सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में पूर्व विधायक तलबीर गिल और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दलबीर सिंह वेरका और एस.जी.पी.सी सदस्य बिक्रमजीत सिंह कोटला ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिए हैं। दोनों नेताओं को पार्टी प्रवेश खुद भगवंत मान ने कराया।

आम आदमी पार्टी पंजाब के आधिकारिक ट्वीटर हेंडल में जानकारी दी गई कि गुरु नगरी श्री अमृतसर साहिब में आप का परिवार बढ़ गया है।
पंजाब के सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में और तलबीर गिल की मौजूदगी में पूर्व विधायक डॉ. दलबीर सिंह वेरका और एस.जी.पी.सी सदस्य बिक्रमजीत सिंह कोटला आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हो गए हैं। उनका पार्टी में आपका स्वागत है।
यह भी पढ़े पंजाब में भीषण गर्मी का असर, राज्य सरकार ने बदला स्कूलों का समय












Click it and Unblock the Notifications