पंजाब: मंत्री बलकार सिंह ने शहरी सौंदर्य प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Punjab News: स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने पंजाब नगर भवन सेक्टर 35 चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र वितरित किए।
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि सुंदर, अभिनव और समावेशी सार्वजनिक स्थान बनाने में राज्य भर के शहरों और वार्डों द्वारा किए गए परिवर्तनकारी प्रयासों को प्रोत्साहित करने और मान्यता देने के लिए और अधिक पहल की जाएगी।

मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शहरी सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न शहरों के नगर निगमों और परिषदों ने भाग लिया। राज्य में शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) से कुल 46 प्रविष्टियां प्रतियोगिता के लिए योग्य थीं।
सौंदर्य को अधिकतम 50 प्रतिशत महत्व दिया गया
प्रतियोगिता पांच प्रमुख स्तंभों के आधार पर वार्डों और सार्वजनिक स्थानों का मूल्यांकन करने पर केंद्रित थी। पहुंच, सुविधाएं, गतिविधियां, सौंदर्यशास्त्र और पारिस्थितिकी। सौंदर्य को अधिकतम 50 प्रतिशत महत्व दिया गया। बलकार सिंह ने आगे कहा कि टाउन प्लानर्स, हेरिटेज, पर्यावरण और ललित कला विशेषज्ञों की जूरी द्वारा गहन मूल्यांकन के बाद विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष पांच प्रविष्टियों का चयन किया गया।
शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार को अनुशंसा की
मंत्री बलकार सिंह ने इन पांच विजेता प्रविष्टियों की राष्ट्रीय स्तर की शहरी सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार को अनुशंसा की।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'BJP के सिर्फ 2 विधायक, एक ही स्कूटर पर बैठकर जा सकते हैं विधानसभा', CM मान ने कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications