होशियारपुरः टिप्पर और कैंटर में आमने-सामने हुई टक्कर, मौके पर ही 4 लोगों की हो गई मौत
होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। हालांकि अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच करना शुरू कर दी। कुछ लोगों का कहना है कि धुंध के चलते यह हादसा हुआ तो वहीं कुछ लोगों को कहना है कि टिप्पर चालक को झपकी आ गई थी, जिस कारण दुर्घटना हुई है।

यह सड़क हादसा जिले के होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर ढक्कोवाल के पास शुक्रवार की सुबह तीन बजे के करीब हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक कैंटर और टिप्पर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों वाहन ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। टक्कर में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। शवों को निकालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
वहीं पुलिस का कहना है कि हादसा किन कारणों से हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक एक व्यक्ति लुधियाना व एक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। सभी शव होशियारपुर के सिविल अस्पताल में रखे गए हैं। सिविल अस्पताल में ही पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शवों को परिजनों के हवाले किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दुर्घटना टिप्पर चालक को नींद आने के कारण हुई है। झपकी लगने से चालक का वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के बाद टिप्पर टाटा 407 से जा टकराया।
यह भी पढ़ेंः दुर्घटनाः यमुना एक्स्प्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत












Click it and Unblock the Notifications