दुर्घटनाः यमुना एक्स्प्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक और घायलों को आगरा भेज दिया गया। बुधवार की देर शाम को बलदेव इलाके के यमुना एक्सप्रेस वे माइलस्टोन संख्या 135 मंगलीगढ़ी के पास नोएडा से आगरा जा रही तेज रफ्तार कोरोला कार का अचानक टायर फट गया।

mathura yamuna expressway road accident 4 people died

कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे अनियंत्रित होकर बीच डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी साइड पर जा पहुंची । हादसा बहुत भयानक था । बताया जा रहा है कि कार में 5 लोग सवार थे ,जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक बच्ची घायल हो गई, जिसका आगरा अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त दिल्ली के रहने वाले मनीष ,आरती ,रविंद्र ओर फिरोजाबाद निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। जबकि पीहू नाम की 3 साल की बच्ची का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

वहीं दूसरी घटना मांट-नौहझील मार्ग पर हुई, जहां बिजौली गांव के पास कार और टाटा मैक्स में आमने-सामने की भिड़ंत में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं इससे पहले बुधवार की सुबह को एक टेंपो ट्रैवलर डिवाइडर से टकरा गया, जिसमें 19 लोग घायल हो गए। इसके अलावा एक कार का टायर फटने के कारण वहां से गुजर रही कार से दूसरी कार से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा, कई लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+