पंजाब सरकार की "माई भागो विद्या योजना" है शानदार, बेटियों के सपनो को देती है पंख
Punjab: साल 2011 सेपंजाब सरकार 'Mai Bhago Vidya Scheme' चला रही है। इस योजना के माध्यम से पंजाब सरकार के अधीन आने वाले शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चियों को मुफ्त में साइकिल देती है। इस योजना का फायदा कक्षा 9 से 12वीं में पढ़ने वाली छात्राएं उठा सकती हैं। इस योजना के पीछे सरकार का मकसद गरीब परिवार की लड़कियों की शिक्षा में सुधार करना है। यह पंजाब सरकार की एक बेहद महत्वपूर्ण योजना है,जो की लड़कियों को स्कूली शिक्षा पूरी करने के लिए उत्साहित करती है।

'माई भागो विद्या योजना' के पात्रता
- छात्रा का पंजाब राज्य की स्थायी निवासी होना जरूरी।
- छात्रा को 9वीं से 12वीं तक की कक्षा में पंजीकृत होना अनिवार्य।
- छात्रा का एडमिशन पंजाब के सरकारी स्कूल में होना चाहिए।
- छात्रा का बीपीएल परिवार से संबंधित होना आवश्यक है।
योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बीपीएल कार्ड
- राज्य का अधिवास
- पिछली कक्षा का परिणाम / अंकसूची
- स्कूल प्रमुख की अनुशंसा
आवेदन करने की प्रक्रिया
-आवेदन करने वाली छात्रा को शासकीय स्कूल/ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य/ प्रमुख मास्टर के पास जाकर आवेदन करना होगा।
-आवेदन करने वाली छात्रा पंजाब के संबंधित जिले से तालुक में शिक्षा अधिकारी के पास भी जा सकता है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Election: चुनाव आयोग के निगरानी दलों की सख्ती, जप्त किये 66 करोड़ 33 लाख रुपए












Click it and Unblock the Notifications