Chhattisgarh Election: चुनाव आयोग के निगरानी दलों की सख्ती, जप्त किये 66 करोड़ 33 लाख रुपए

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 8 नवम्बर तक की स्थिति में 66 करोड़ 33 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 17 करोड़ 98 लाख रुपए की नगद राशि शामिल हैं।

cg election

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान पिछले 8 नवम्बर तक 47 हजार 371 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत एक करोड़ 35 लाख रुपए है। साथ ही तीन करोड़ 99 लाख रुपए कीमत की अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। सघन जाँच अभियान के दौरान 20 करोड़ 36 लाख रुपए कीमत के 484 किलोग्राम कीमती आभूषण तथा रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत 22 करोड़ 62 लाख रुपए है, भी जब्त की गई हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन मंर राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जांच की कार्यवाही लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में BJP देगी किसानों को 2 वर्षों का बकाया बोनस, 20 POINTS में समझिये भाजपा का संकल्प पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+