पंजाब: लुधियाना कोर्ट परिसर के पास माल गोदाम में धमाका, इलाके में मचा हड़कंप, VIDEO
Explosion Near Ludhiana Court: पंजाब के लुधियाना कोर्ट के पास विस्फोट हो गया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। कचरे में आग लगने से यह धमाका हुआ है।

Explosion Near Ludhiana Court: पंजाब के लुधियाना कोर्ट परिसर के पास माल गोदाम की सफाई के दौरान गुरुवार को धमाका हो गया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कचरे में आग लगने से एक कांच की बोतल में विस्फोट हो गया। गनीमत है कि किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
Recommended Video

बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर के पास माल गोदाम की सफाई के दौरान धमाका हो गया। लेकिन किसी के घायल होने कू खबर नहीं है। कचरे में आग लगने से विस्फोट हुआ था।
वहीं, अफगानिस्तान के उत्तरपूर्वी बदख्शां प्रांत में भी एक भीषण बम धमाका हो गया। तालिबान के एक अधिकारी ने कहा कि बदख्शां प्रांत में एक डिप्टी गवर्नर की हत्या के बाद आयोजित जनाज़े की नमाज़ के दौरान ये धमाका हुआ। धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। तालिबान का डिप्टी गवर्नर भी दो दिन पहले एक बम धमाके में मारा गया था।
ये बम धमाका बदख्शां के डिप्टी गवर्नर मौलवी निसार अहमद अहमदी के अंतिम संस्कार के दौरान नबावी मस्जिद के पास हुआ। बदख्शां की राजधानी फैजाबाद में मंगलवार को उनके ड्राइवर सहित कार बम विस्फोट में उनकी मौत हो गई थी। सूचना और संस्कृति के प्रांतीय निदेशक मोआज़ुद्दीन अहमदी ने विस्फोट की पुष्टि की।
यह भी पढ़ें- Indore news: गैस पाइप लाइन लीकेज होते ही हुआ जोरदार विस्फोट, BJP नेता का ऑफिस जलकर खाक












Click it and Unblock the Notifications