Indore news: गैस पाइप लाइन लीकेज होते ही हुआ जोरदार विस्फोट, BJP नेता का ऑफिस जलकर खाक
इंदौर में आगजनी के घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, जहां शहर के बाणगंगा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब BJP नेता और इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला के कार्यालय में आग लग गई।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार आगजनी के घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, जहां शहर के बाणगंगा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब BJP नेता और इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला के कार्यालय में आग लग गई। आग लगने के चलते बीजेपी नेता और उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला का ऑफिस जलकर खाक हो गया, जहां आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, और आग बुझाने का काम शुरू किया। लगातार 3 घंटे तक मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि, आग निजी कंपनी की गैस लाइन लीकेज होने के चलते लगी थी।
कुछ इस तरह हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड की टीम को सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया, जहां लगभग 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। सुबह 4 बजे से आग बुझाने की मशक्कत कर रही फायर ब्रिगेड की टीम ने 7 बजे आग पर काबू पाया। उधर, आग लगने के चलते बीजेपी नेता का ऑफिस पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम के मुताबिक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं आग लगने से किसी तरह की खबर सामने नहीं आई। गैस कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचकर विस्फोट की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
करोड़ों की कार में लगी आग
प्रदेश का आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क पर चल रही कार में अचानक आग लग गई, और देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि कार जलकर खाक हो गई। जानकारी के मुताबिक शहर के सुपर कॉरिडोर रोड पर BMW कार एयरपोर्ट की तरफ जा रही थी, तभी अचानक चलते-चलते कार ने आग पकड़ ली। वहीं देखते ही देखते आग से जलकर कार खो गई। वहीं आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 से पहले BJP का विशेष जनसंपर्क अभियान, 9 साल की उपलब्धियों पर होगी बात












Click it and Unblock the Notifications