Punjab: क्या शांत होगा पंजाब का घमासान? खत्म नहीं हो रही कांग्रेस की मुश्किलें

नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे और अगले साल के चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व करेंगे

चंडीगढ़, 29 सितंबर। पंजाब में कांग्रेस पर छाए संकट के बाद फिलहाल छटते नजर नहीं आ रहे हैं। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी को अपने सदस्यों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। पहले मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा और अब नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर अलाकमान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे खत में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वह पद से इस्तीफा दे रहे हैं लेकिन पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। अब पंजाब में कांग्रेस का नेतृत्व किसके हाथ आएगा, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Punjab Congress Crisis Navjot Singh Sidhu Resignation LIVE Updates

यहां पढ़ें पंजाब की राजनीति से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स:-

LIVE Feed
Sep 30, 2021, 11:40 AM IST

नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे और अगले साल के चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व करेंगे
Sep 30, 2021, 11:34 AM IST

नवजोत सिद्धू के अचानक फैसले लेने का स्टाइल समर्थकों को खूब रास आता रहा है। उनके बयान से लेकर हर बात पर अड़ जाने की खूब चर्चा रही।
Sep 30, 2021, 11:33 AM IST

सिद्धू के अड़ियल रवैए को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने अब पंजाब में नए प्रधान के संकेत दे दिए हैं।
Sep 30, 2021, 1:22 AM IST

पंजाब कांग्रेस का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि छत्तीसगढ़ में गुटबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के 7-8 विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। उम्मीद जताई जा रही कि अभी 6-7 और आएंगे। इसके बाद वो हाईकमान से मिलकर सीएम बदलने की मांग कर सकते हैं।
Sep 29, 2021, 10:22 PM IST

'सत्ता में बैठे मठाधीशों के अहंकार को ठेस पहुंची है क्योंकि एक दलित को मुख्यमंत्री बना दिया तो वो पूछते हैं कि कांग्रेस में फैसले कौन ले रहा है? दलित को सर्वोच्च पद दिया जाना उन्हें रास नहीं आ रहा। दलित विरोधी राजनीति का केंद्र और कहीं नहीं, अमित शाह जी का निवास बना हुआ है: रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कपिल सिब्बल की टिप्पणी पर किया पलटवार
Sep 29, 2021, 8:24 PM IST

अमित शाह और कैप्टन के बीच बीच लगभग 45 मिनट तक बातचीत हुई। इस बीच, सूचना है कि कैप्टन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं।
Sep 29, 2021, 8:20 PM IST

"दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय तक किसानों के आंदोलन पर चर्चा की और उनसे फसलों के विविधीकरण में पंजाब का समर्थन करने के अलावा कानूनों को रद्द करने और एमएसपी की गारंटी के साथ संकट को तत्काल हल करने का आग्रह किया" - अमरिंदर सिंह: कैप्टन के मीडिया सलाहकार
Sep 29, 2021, 6:32 PM IST

दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पहुंचे।
Sep 29, 2021, 5:22 PM IST

जो कांग्रेस के लोग हमें छोड़कर चले गए हैं वो वापस आ जाए क्योंकि कांग्रेस ही ऐसी विचारधारा है जो इस देश की बुनियाद है जिसके आधार पर हमारी रिपब्लिक बनी थी उसको बरकरार कर सकती है: कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल
Sep 29, 2021, 5:22 PM IST

एक सीमावर्ती राज्य (पंजाब) जहां कांग्रेस पार्टी के साथ ऐसा हो रहा है, इसका क्या मतलब है? इससे ISI और पाकिस्तान को फायदा है। कांग्रेस को सुनिश्चित करना चाहिए कि वे एकजुट रहें। अगर किसी को दिक्कत है तो वो पार्टी के वरिष्ठ नेता से चर्चा करें: दिल्ली में कपिल सिब्बल, कांग्रेस
Sep 29, 2021, 5:22 PM IST

पंजाब में जो चल रहा है उससे एक चीज़ सामने आई है वह राहुल गांधी की असाधारण असफलता है। राहुल गांधी की इस असफलता को छिपाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से पत्रकारों पर हमला करना शुरू किया है वह दुखद, सोचनीय और चिंताजनक है: संबित पात्रा, BJP
Sep 29, 2021, 5:21 PM IST

संसद जब चलती है तो कई मुद्दों पर चर्चा होती है, मुद्दें तभी उठेंगे जब विपक्ष मज़बूत होगा और विपक्ष तभी मज़बूत होगा जब कांग्रेस मज़बूत होगी, अगर ये सब नहीं होगा तो सवाल कैसे पूछा जाएगा। कांग्रेस का नुकसान होना मतलब देश का नुकसान होना है: दिल्ली में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल
Sep 29, 2021, 2:33 PM IST

अध्यक्ष पार्टी का हेड होता है, उसे मज़बूती से बात रखकर अपनी बात आगे लेकर आना होता है। मैंने आज भी नवजोत सिंह सिद्धू से फोन पर बात की है कि पार्टी सुप्रीम होती है। सरकार पार्टी की विचारधारा को मानती है और उसपर चलती है। आप आईये बैठकर बात कीजिए:पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
Sep 29, 2021, 1:39 PM IST

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे से मुझे भी बहुत दुख हुआ है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। पार्टी ने आपको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, वो निभानी चाहिए। ऐसा नहीं होता कि मुख्यमंत्री उनकी बात नहीं मानते। वे अपना पद छोड़कर कैसे भाग सकते हैं: पंजाब के अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला
Sep 29, 2021, 1:24 PM IST

उन्हें सुनील जाखड़ के ऊपर चुना गया, जिन्होंने कांग्रेस के लिए जीवन भर काम किया। अगर वह (सिद्धू) अभी भी खुश नहीं हैं, तो वह कभी भी खुश नहीं रह सकते...पंजाब की स्थिति थोड़ी परेशान करने वाली है। गांधी परिवार ने उन पर बहुत विश्वास किया और फिर भी उन्होंने ऐसा किया : सुखविंदर सिंह काका कंबोज
Sep 29, 2021, 1:22 PM IST

एक आदमी (नवजोत सिंह सिद्धू) पार्टी छोड़ने/शामिल होने से चुनाव जीतने की हमारी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ता, कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी... उन्होंने जो किया वह विश्वासघात से कम नहीं है: जसवीर सिंह कंबोज
Sep 29, 2021, 12:46 PM IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल कल नवजोत सिंह सिद्धू के घर पहुंचे।
Sep 29, 2021, 12:07 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चंडीगढ़ में राज्य कैबिनेट की बैठक की।
Sep 29, 2021, 11:05 AM IST

मैं न हाईकमांड को गुमराह कर सकता, न गुमराह होने दे सकता। इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ने के लिए, पंजाब के लोगों की ज़िन्दगी को बेहतर करने के लिए किसी भी चीज की कुर्बानी मैं दूंगा। इसके लिए मुझे कुछ सोचने की ज़रूरत नहीं है: नवजोत सिंह सिद्धू
Sep 29, 2021, 11:02 AM IST

मेरा 17 साल का राजनीतिक सफर एक मकसद के लिए रहा। पंजाब के लोगों की ज़िन्दगी को बेहतर करना और मुद्दों की राजनीति पर स्टैंड लेकर खड़ा रहना यही मेरा धर्म है। मेरी आज तक किसी से कोई निजी लड़ाई नहीं रही: नवजोत सिंह सिद्धू
Sep 29, 2021, 10:55 AM IST

कांग्रेस बिना ड्राइवर की गाड़ी हो गई है या जो ड्राइवर बैठा है वो स्वयं ही नहीं सोच रहा कि गाड़ी किधर ले जानी है। इसी क्रम में उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिस तरह अपमानित किया, जिस तरह से नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी
Sep 29, 2021, 10:55 AM IST

मुझे ये बात कहने में बिल्कुल भी संकोच नही है कि जिन लोगों को ज़िम्मेदारी दी गई थी वो पंजाब को समझ नहीं पाए... चुनाव एक पहलू है पर राष्ट्र हित दूसरा पहलू है। पंजाब की राजनीतिक स्थिरता को बहाल करने की ज़रूरत है: मनीष तिवारी
Sep 29, 2021, 10:55 AM IST

पंजाब में जो घटनाक्रम पिछले कुछ दिनों में घटा, वो दुर्भाग्यपूर्ण था। अगर पंजाब की अस्थिरता पर किसी को खुशी है तो वो पाकिस्तान को है। उनको लगता है कि पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती है तो उनको फिर अपने काले मंसूबों को अंजाम देने का एक और मौका मिलेगा: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी
Sep 29, 2021, 10:22 AM IST

हरीश रावत और हरीश चौधरी भी सिद्धू को मनाने और सियासी संकट सुलझाने चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं।
Sep 29, 2021, 10:21 AM IST

चंडीगढ़: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आज राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई है।
Sep 29, 2021, 7:35 AM IST

नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने के बाद पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने कहा कि मामला जल्द ही सुलझ जाएगा।
Sep 29, 2021, 6:19 AM IST

चिंता करने की जरूरत नहीं है, सबकुछ ठीक होगा: केसी वेणुगोपाल
Sep 29, 2021, 6:19 AM IST

गौतम सेठ ने पंजाब कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी के पद से दिया इस्तीफा। सिद्धू के इस्तीफे के बाद उनके समर्थन में गौतम सेठ ने दिया इस्तीफा
Sep 29, 2021, 1:18 AM IST

सिद्धू से मुलाकात के बाद राजा और परगट सिंह ने कहा कि कुछ छोटे मुद्दे पार्टी में हैं। इसके अलावा कुछ गलतफहमियां भी पैदा हो गई थीं। इन सभी मुद्दों को बुधवार तक सुलझा लिया जाएगा।
Sep 29, 2021, 12:01 AM IST

नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में ऑल इंडिया किसान कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव निर्मल सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दिया।
READ MORE

Recommended Video

    Navjot Singh Sidhu Resign: नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा |वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: कन्हैया कुमार की एंट्री से पहले कांग्रेस में कलह ! मनीष तिवारी ने याद दिलाया इतिहास....'कम्युनिस्ट इन कांग्रेस

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+