कन्हैया कुमार की एंट्री से पहले कांग्रेस में कलह ! मनीष तिवारी ने याद दिलाया इतिहास....'कम्युनिस्ट इन कांग्रेस

नई दिल्ली, 28 सितंबर: जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और विवादों में रहे सीपीआई नेता कन्हैया कुमार की एंट्री से पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद मनीष तिवारी ने अपने अंदाज में पार्टी के हालात पर तंज कस दिया है। उन्होंने पार्टी की स्थिति के लिए 1973 की एक किताब पढ़ने की जरूरत बताई है, जिसका टाइटल है 'कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस'। यह पुस्तक मोहन कुमारमंगलम और सतिंद्र सिंह ने लिखी थी। राज्यसभा सांसद मनीष तिवारी कांग्रेस के उस जी-23 के नेताओं में शामिल रहे हैं, जिन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पिछले साल पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की बहाली को लेकर एक लंबा-चौड़ा पत्र लिखा था। जिसके बाद पार्टी आलाकमान ने उसके अधिकतर सदस्यों को या तो मुख्यधारा से किनारे कर दिया या कुछ ने हथियार डालकर पार्टी में अपनी स्थिति किसी तरह से बचाने की कोशिश की। लेकिन, मनीष तिवारी और कपिल सिब्बल जैसे नेता अक्सर नेतृत्व की लाइन से अलग सुर में बोलते रहे हैं।

Recommended Video

    Kanhaiya Kumar, Jignesh Mevani की एंट्री पर Congress में दंगल, BJP ने कसा तंज | वनइंडिया हिंदी
    Congress MP Manish Tewari took a jibe at the party even before CPI leader Kanhaiya Kumar joined the Congress

    कन्हैया कुमार की एंट्री से पहले कांग्रेस में कलह !
    कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने आज ट्विटर पर एक पुरानी किताब के गूगल वर्जन को शेयर करते हुए लिखा है- 'जैसा कि कुछ कम्युनिस्ट नेताओं के कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलें हैं, ऐसे में शायद 1973 में लिखी गई किताब 'कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस' (मोहन)कुमारमंगलम की थीसिस को फिर से पढ़ना होगा। चीजें जितनी बदलती हैं, शायद उतनी ही समान भी रहती हैं। मैंने आज इसे फिर पढ़ा है।' मनीष तिवारी के इस ट्वीट को सीपीआई नेता कन्हैया कुमार के कांग्रेस में आने से ही जोड़कर देखा जा रहा है, जिनकी एंट्री से पहले ही कांग्रेस मुख्यालय के बाहर उनकी पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ वाले पोस्टर छा चुके थे।

    Congress MP Manish Tewari took a jibe at the party even before CPI leader Kanhaiya Kumar joined the Congress

    जिग्नेश मेवानी ने दी थी कन्हैया के कांग्रेस में आने की जानकारी
    कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने की बात कुछ दिन पहले गुजरात के एमएलए और दलित कार्यकर्ता जिग्नेश मेवानी ने कही थी, जिन्होंने खुद भी आज के दिन उनके साथ ही कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया था। जाहिर है कि दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर जिस तरह की तैयारियां आज सुबह से की गई थीं, उससे इनकी आने की तैयारियां लगता है कि पहले से की जा चुकी थी। हालांकि, कन्हैया कुमार ने सीपीआई छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की बात कभी खुद से नहीं कही, लेकिन इसका खंडन करने के लिए जब वे सीपीआई मुख्यालय में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में नहीं पहुंचे तभी साफ हो गया कि वह अपना फैसला ले चुके हैं।

    सीपीआई दफ्तर से एसी खुलवाने की खबर
    इस बीच आज सुबह से कन्हैया कुमार इस वजह से भी चर्चा में रह कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पटना में सीपीआई दफ्तर से वह एसी खुलवा ली है, जो उन्होंने गर्मी जरा भी बर्दाश्त नहीं कर पाने की वजह से अपने लिए कम्युनिस्ट पार्टी के दफ्तर में लगवाया था।

    भाजपा ने खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा
    इस बीच बीजेपी ने कन्हैया के कांग्रेस में औपचारिक तौर पर शामिल होने से पहले ही मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय का कहना है कि सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ पर 'कांग्रेस भारत तेरे टुकड़े होंगे' से चर्चित हुए कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी को शामिल करा रही है। उन्होंने कहा कि यह संयोग नहीं हो सकता और कांग्रेस का मकसद 'भारत तोड़ो' से हाथ मिलाना बन चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+