पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को बुलाई अहम मीटिंग, सभी विधायक और जिलाध्यक्ष होंगे शामिल
चंडीगढ़, जुलाई 18। पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह को दूर करने की कोशिश लगातार हो रही है। एक तरफ दिल्ली में पार्टी हाईकमान सिद्धू और कैप्टन के बीच सुलह कराने का फॉर्मूला तलाशने में लगा है तो वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष भी इस घमासान को खत्म करने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को एक अहम मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में पंजाब कांग्रेस के विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। ये मीटिंग चंडीगढ़ में आयोजित होगी।

मीटिंग में एक प्रस्ताव किया जाएगा पारित
इस बैठक से पहले सुनील जाखड़ ने बताया है कि इस मीटिंग में एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। उस प्रस्ताव पर सभी विधायकों और जिलाध्यक्षों की सहमति ली जाएगी। उसके बाद उस प्रस्ताव को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेजा जाएगा और उसके बाद पार्टी प्रमुख का जो भी निर्णय होगा, वो सभी को मानना होगा। सुनील जाखड़ ने सभी विधायकों और जिलाध्यक्षों से ये अपील की है कि वो इस मीटिंग में जरूर शामिल हों।
Recommended Video
सिद्धू से गर्मजोशी भरे अंदाज में मिले थे सुनील जाखड़
आपको बता दें कि सुनील जाखड़ की इससे पहले शनिवार को नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात हुई थी। सिद्धू और जाखड़ बहुत ही गर्मजोशी से मिले थे। ये नजारा वाकई बहुत दिलचस्प था, क्योंकि सिद्धू को पंजाब में कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की खबर है और ऐसे में जाखड़ और उनका गर्मजोशी से मिलना बहुत ही हैरान करने वाला था। सिद्धू और जाखड़ की मुलाकात पंचकूला में उनके आवास पर हुई थी। जाखड़ से मुलाकात के दौरान सिद्धू काफी खुश भी नजर आए थे।
सिद्धू होंगे पंजाब कांग्रेस के नए चीफ!
आपको बता दें कि सूत्रों के हवाले से ये खबर है कि हाईकमान ने सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला कर लिया है, बस इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरीश रावत ने हाईकमान के इस फैसले की जानकारी कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी दे दी है और सीएम ने इस पर सहमति जताई है।












Click it and Unblock the Notifications