Iran Vs America: 60 दिनों के लिए थमेगी जंग, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज! अमेरिका-ईरान समझौते की 5 बड़ी बातें

US Iran MoU 2026: मिडिल ईस्ट में लंबे समय से जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच एक संभावित समझौता ज्ञापन (MoU) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच ऐसा फॉर्मूला तैयार किया जा रहा है, जिससे कम से कम 60 दिनों तक क्षेत्र में शांति बनाए रखी जा सके.

इस दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह खुला रखने, परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने और कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में राहत जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं. हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस प्रस्तावित समझौते ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

US Iran MoU 2026

Middle East peace talks: 60 दिनों तक बंद हो सकती है जंग की आग

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रस्तावित MoU का सबसे बड़ा उद्देश्य अगले 60 दिनों तक किसी भी बड़े सैन्य टकराव को रोकना है. अमेरिका और ईरान के बीच सीधे या परोक्ष रूप से चल रहे तनाव को कम करने की कोशिश की जा सकती है. माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्ष उकसावे वाली कार्रवाई से बचेंगे और बातचीत को प्राथमिकता देंगे. अगर यह योजना सफल रहती है तो मिडिल ईस्ट में हाल के वर्षों के सबसे बड़े तनाव को कम करने का रास्ता खुल सकता है.

ये भी पढे़ं: India-US Tension: 'नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं', 3 भारतीय नाविकों की मौत के बीच अमेरिकी ने दी चेतावनी

Hormuz Reopening: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह खोलने की तैयारी

दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में शामिल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इस समझौते का प्रमुख हिस्सा माना जा रहा है. रिपोर्ट्स कहती हैं कि इस रास्ते को अंतरराष्ट्रीय जहाजरानी के लिए बिना किसी बाधा के खुला रखा जा सकता है. इससे तेल और गैस की सप्लाई पर मंडरा रहा खतरा कम होगा. कई देशों की अर्थव्यवस्था इस समुद्री मार्ग पर निर्भर है. ऐसे में अगर होर्मुज में शांति रहती है तो वैश्विक बाजारों को भी राहत मिल सकती है.

परमाणु मुद्दे पर फिर शुरू हो सकती है बातचीत

ईरान का परमाणु कार्यक्रम लंबे समय से अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए चिंता का विषय रहा है. प्रस्तावित MoU में इस मुद्दे पर तकनीकी स्तर की नई बातचीत शुरू करने का रास्ता बनाया जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार और परमाणु गतिविधियों की निगरानी जैसे विषय चर्चा का हिस्सा बन सकते हैं. दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी को देखते हुए यह कदम काफी अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Hormuz Strait Dispute: 'भारतीय जहाज पर ईरान ने किया हमला', डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर तेहरान ने क्या कहा?

प्रतिबंधों में राहत से ईरान को मिल सकती है राहत

समझौते की शर्तों का पालन होने की स्थिति में अमेरिका कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में ढील दे सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के विदेशों में फंसे कुछ वित्तीय संसाधनों को भी जारी करने पर विचार किया जा सकता है. वर्षों से प्रतिबंधों का असर झेल रही ईरानी अर्थव्यवस्था के लिए यह बड़ी राहत होगी. तेल निर्यात और अंतरराष्ट्रीय कारोबार में बढ़ोतरी से देश को आर्थिक मजबूती मिल सकती है, जबकि अमेरिका इसे कूटनीतिक उपलब्धि के रूप में पेश कर सकता है.

इजरायल बाहर, लेकिन नजर पूरी दुनिया की

इस प्रस्तावित MoU की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें इजरायल को शामिल नहीं बताया जा रहा है. इजरायल पहले ही साफ कर चुका है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वह अपने फैसले खुद लेगा. ऐसे में अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के बावजूद क्षेत्रीय समीकरण पूरी तरह नहीं बदलेंगे. विशेषज्ञों का मानना है कि समझौते की सफलता काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि मिडिल ईस्ट के दूसरे बड़े खिलाड़ी इसे किस नजरिए से देखते हैं और आगे क्या रुख अपनाते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+