Punjab: सीएम भगवंत मान ने विरोधियों पर साधा निशाना, अकाली दल के लिए कही यह बात

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को मोगा में आयोजित एक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आप के राजनितिक विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप के विरोधी समझते हैं कि अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद करवाकर पार्टी को खत्म कर देंगे, यह उनकी भूल है।

punjab news
भगवंत मान ने कहा कि इस बैठक की पूरी जानकारी अरविंद केजरीवाल तक पहुंचाई जाएगी। भगवंत मान ने इस दौरान उन्होंने अकाली-बीजेपी गठबंधन का जिक्र करते विपक्षी दलों पर निशाना साधा। सीएम मान ने कहा कि अकाली दल 15 दिन पहले कहता था कि भारतीय के साथ समझौता करना हमारे लिए बहुत जरूरी है, इससे हिंदू सिख एकता, भाईचारा बना रहेगा।

भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली वालों को भूल जाओ, वह बहुत बुरे हैं, हमें वोट दो। हालात ऐसे हैं कि अकाली दल के लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि हमें कहीं भी टिकट न दी जाये। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुखबीर बादल की पंजाब बचाओ यात्रा की भी आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने सुनील जाखड़ और मोदी सरकार पर भी तीखे हमले किए।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि मैं काफी दिनों से कह रहा हूं कि बाजवा, सिद्धू, मजीठिया और सुखबीर बादल को पंजाबी लिखित परीक्षा 100 में से 20 अंकों के साथ पास करनी चाहिए, तब मैं मानूंगा कि वह पंजाब के पक्ष में हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि एक छोटा सा पेपर भी लीक हो जाएगा कि यह सवाल पूछे जाएंगे, जैसे पंजाब की राजधानी कौन सी है। पेपर लीक होने के बाद भी इस सवाल से उनके अंक नहीं आएंगे। उनको भी पता है कि हमारी राजधानी चंडीगढ़ है, किंतु लिखेंगे कैसे?

यह भी पढ़ें Punjab News: सीएम भगवंत मान जायेंगे दिल्ली, तिहाड़ जेल में केजरीवाल करेंगे मुलाकात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+