'BJP ने पंजाबियों के साथ धोखा किया, 7 सांसद गद्दार, कभी माफ नहीं करेंगे'- CM भगवंत मान का तीखा प्रहार

Punjab CM Bhagwant Mann Slams BJP: आम आदमी पार्टी (AAP) में भूचाल के बाद अब पलटवार शुरू हो गया है। राज्यसभा में AAP के लगभग दो-तिहाई सांसदों (कुल 7) के BJP में शामिल होने की घोषणा के कुछ घंटों बाद पार्टी ने BJP पर जमकर हमला बोला। AAP ने इसे 'पंजाब के साथ गद्दारी' और 'धोखा' बताया।

AAP के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और नेता संजय आजाद ने एक साथ तीखे बयान दिए। उन्होंने कहा कि BJP ने पंजाब की जनता के साथ फिर से विश्वासघात किया है और इन 7 सांसदों को पंजाब कभी माफ नहीं करेगा।

punjab-cm-bhagwant-mann

भगवंत मान का सीधा वार: 'BJP गठबंधन करती है तो पार्टी खत्म कर देती है'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर सबसे बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि BJP जिस भी पार्टी से गठबंधन करती है, उसे खत्म कर देती है। पंजाब की जनता पूरे दिल से मेरा समर्थन करती है। उन्हें पंजाब के विकास से दिक्कत है। मान ने आगे कहा कि ये सांसद पंजाब की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर BJP में गए हैं। उन्होंने पंजाबवासियों से अपील की कि 2027 के चुनाव में इन 'गद्दारों' को सबक सिखाया जाए।

संजय आजाद का बयान: 'पंजाब के साथ गद्दारी, कभी माफ नहीं होगी'

AAP नेता संजय आजाद ने सबसे सख्त शब्दों में कहा कि पंजाब के साथ गद्दारी करने वाले इन 7 सांसदों को राज्य के लोग कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने इन सांसदों को 'पंजाब विरोधी' बताते हुए कहा कि जनता इनके चेहरे सड़कों पर उतार देगी।

AAP का सबसे तीखा हमला: 'देश ने इन नेताओं का असली चेहरा देख लिया'

AAP नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि देश ने इन नेताओं का असली चेहरा देख लिया है। उन्हें पता है कि पंजाब के CM भगवंत मान के नेतृत्व में AAP फिर से सत्ता में आएगी। पंजाब की जनता इन्हें करारा जवाब देगी।

उधर, ढांडा ने राघव चड्ढा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनावी बॉन्ड के जरिए जिस BJP ने देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार किया, उसमें शामिल होकर राघव चड्ढा ईमानदारी की बात न करें। जनता हंसेगी।

पूरा मामला क्या है?

24 अप्रैल को दिल्ली में हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा कि डॉ. संदीप पाठक समेत AAP के 7 राज्यसभा सांसदों ने BJP जॉइन करने का ऐलान किया। इनमें पंजाब से चुने गए सांसद भी शामिल हैं। राघव चड्ढा ने कहा था कि AAP में 'आवाज दबाई जा रही थी' और अब वे PM मोदी की नीतियों के साथ BJP में नई शुरुआत करेंगे। इस घटना को AAP के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि ये सांसद पार्टी के कोर लीडरशिप में शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+