Neeraj Chopra की 274 दिन बाद वापसी, इस खतरनाक खिलाड़ी से होगी टक्कर, कब शुरू होगा मैच?

Neeraj Chopra Doha Diamond League live streaming: भारत के स्टार भाला फेंक (Javelin Throw) खिलाड़ी और दोहरे ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) पीठ की चोट से पूरी तरह उबरने के बाद आखिरकार मैदान पर वापसी कर रहे हैं। नीरज आज यानी शुक्रवार 19 जून को दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League) में हिस्सा लेकर अपने साल 2026 के सीजन की शुरुआत करेंगे। पिछले साल सितंबर 2025 में टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद से वे किसी भी प्रतियोगिता में नजर नहीं आए थे।

लगभग 9 महीने बाद होगी नीरज की वापसी (Neeraj Chopra Doha Diamond League live streaming)

लगभग 9 महीने (274 दिन) लंबे ब्रेक के बाद वापसी करना किसी भी एथलीट के लिए उसकी लय और मानसिक बड़ी परीक्षा होती है। हालांकि, कतर का यह मैदान नीरज के लिए बेहद खास रहा है, क्योंकि पिछले साल इसी ट्रैक पर उन्होंने पहली बार 90 मीटर के प्रतिष्ठित बैरियर को तोड़ा था। नीरज चोपड़ा पिछले साल सितंबर में टोक्यो में आयोजित विश्व चैंपियनशिप के बाद से ही पीठ की समस्या से जूझ रहे थे, जहां वे अपनी लय में नहीं दिखे थे और 84.03 मीटर के थ्रो के साथ नौवें स्थान पर रहे थे।

Neeraj Chopra 1

चोट के कारण लंबे समय से थे बाहर

इस साल के शुरुआती महीनों में चोट के कारण वे कई प्रतियोगिताओं से बाहर रहे। रिकवरी के बाद उन्होंने तुर्किये में रिहैब पूरा किया और 25 मई से स्विट्जरलैंड में इस बड़े टूर्नामेंट के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। पश्चिम एशिया के हालातों के चलते मई में स्थगित हुई यह प्रतियोगिता अब आयोजित हो रही है। दोहा के कतर स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले इस मुकाबले में नीरज चोपड़ा की राह आसान नहीं होगी। नौ खिलाड़ियों के इस एलीट फील्ड में दुनिया के दिग्गज थ्रोअर्स शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों से होगी टक्कर

श्रीलंका के उभरते खिलाड़ी रुमेश थरंगा ने हाल ही में 92.62 मीटर का थ्रो कर इस सीजन का वर्ल्ड लीडिंग रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इनके अलावा एंडरसन पीटर्स (93.07 मीटर PB) और जैकब वडलेज (90.88 मीटर PB) जैसे दिग्गज भी मैदान में चुनौती पेश करेंगे। गौरतलब है कि पिछले साल दोहा में नीरज ने 90.23 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड थ्रो किया था, लेकिन वे जर्मनी के जूलियन वेबर (91.06 मीटर) के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे।

ऐसे देख सकते हैं लाइव

पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा आज यानी 19 जून, शुक्रवार को भारतीय समयानुसार रात 11:14 बजे शुरू होगी। भारतीय खेल फैंस इस पूरे इवेंट का सीधा प्रसारण बिल्कुल मुफ्त में वांडा डायमंड लीग (Wanda Diamond League) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह लाइव उपलब्ध रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+