Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी बनेंगे PM? कुंडली में राजयोग! मशहूर ज्योतिषी आचार्य लवभूषण ने किया ये दावा

Rahul Gandhi: आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं, पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके बर्थडे को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 'मोहब्बत की दुकान' की बातें करने वाले राहुल गांधी आज जब पार्टी कार्यालय पहुंचे तो 'फ्लाइंग किस' करके सभी का आभार व्यक्त किया।

पूर्व पीएम राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी का अब तक का सियासी सफर बहुत सारे उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, वो देश के लोकप्रिय युवाओं में से एक गिने जाते हैं, उनकी सभा में लोग भी काफी दिखते हैं लेकिन इन लोगों को वो अभी तक अपनी पार्टी के लिए भारी मतों में तब्दील नहीं कर पाए हैं।

Rahul Gandhi

ऐसे में हर किसी के मन में केवल यही एक सवाल रहता है कि क्या कभी राहुल गांधी देश के पीएम बन पाएंगे? क्या उनकी कुंडली में राजयोग है? इस बारे में प्रसिद्ध ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ आचार्य लवभूषण ने कांग्रेस नेता को लेकर बड़ा दावा किया है।

क्या राहुल गांधी बनेंगे PM? आचार्य लव भूषण ने दिया ये जवाब

India Speaks के मुताबिक आचार्य लव भूषण ने दावा किया है कि 'ज्योतिषीय गणनाओं स्थिति के आधार पर उन्हें राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के कोई संकेत नहीं दिखाई देते हैं, राहुल गांधी की कुंडली में प्रधानमंत्री पद जैसा कोई राजयोग नहीं है। राजयोग के बिना देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच पाना व्यावहारिक तौर पर संभव नहीं होता है।'

Rahul Gandhi

'कोशिशों को भाग्य का साथ मिलना जरूरी तभी मिलती है सफलता'

उन्होंने साफ कहा कि 'राजनीति में सफलता के लिए प्रयास के साथ-साथ भाग्य का साथ मिलना भी बहुत जरूरी है और उन्हें राहुल गांधी की कुंडली में ऐसा कोई योग दिखाई नहीं पड़ रहा है इसलिए उनके हिसाब वो पीएम सीट तक कभी नहीं पहुंच पाएंगे।'

Acharya Lavbhushan

कौन हैं आचार्य लवभूषण?

आचार्य लवभूषण ज्योतिषीय और वास्तु विज्ञान का लोकप्रिय चेहरा है। कुंडली के सूक्ष्म विश्लेषण और मानवीय जीवन पर ग्रहों के प्रभावों की सटीक गणना को लेकर उनके पास लंबा अनुभव है। राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों के भविष्य को लेकर उन्होंने कई सटीक भविष्यवाणियां की हैं। वो टीवी चैनलों, यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नियमित रूप से ज्योतिषीय विश्लेषण देते हैं। धार्मिक आयोजनों और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भी उनकी उपस्थिति रहती है।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी का राजनीतिक सफर

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार 'नेहरू-गांधी' परिवार में हुआ था। वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के पुत्र हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा भारत और विदेशों में हुई। राहुल ने वर्ष 2004 में उत्तर प्रदेश के अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार चुनाव जीतकर चुनावी राजनीति में कदम रखा था।

Rahul Gandhi

अपने दो दशक लंबे राजनीतिक सफर में राहुल गांधी ने कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक उतार-चढ़ाव देखे हैं। वे कांग्रेस पार्टी के महासचिव, उपाध्यक्ष और बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रहे। वर्तमान में वे लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी का चुनावी रिकॉर्ड (लोकसभा चुनाव)

  • वर्ष सीट परिणाम
  • 2004 अमेठी जीत
  • 2009 अमेठी जीत
  • 2014 अमेठी जीत
  • 2019 अमेठी हार
  • 2019 वायनाड जीत
  • 2024 रायबरेली जीत
  • 2024 वायनाड जीत

यह पढ़ें:क्या राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री? Poll में क्या बोली पब्लिक? क्रांग्रेस की बढ़ेगी परेशानी या मिलेगी राहत
यह पढ़ें:क्या राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री? Poll में क्या बोली पब्लिक? क्रांग्रेस की बढ़ेगी परेशानी या मिलेगी राहत
 यह पढ़ें: Mohena Singh हैं बीजेपी के दिग्गज नेता की बहू, रीवा की राजकुमारी ने क्यों छोड़ी एक्टिंग?
यह पढ़ें: Mohena Singh हैं बीजेपी के दिग्गज नेता की बहू, रीवा की राजकुमारी ने क्यों छोड़ी एक्टिंग?
यह पढ़ें:Tej Pratap Yadav:'उज्जैनी को उठवा लेंगे', तेज ने दी अनुष्का के भाई को आकाश धमकी! विश्वोई से क्या है कनेक्शन?
यह पढ़ें:Tej Pratap Yadav:'उज्जैनी को उठवा लेंगे', तेज ने दी अनुष्का के भाई को आकाश धमकी! विश्वोई से क्या है कनेक्शन?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+