UAE Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध, सरकार के फैसले से मचा हड़कंप

UAE Social Media Ban: सोशल मीडिया के बढ़ते असर को देखते हुए यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने बड़ा फैसला लिया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना सकेंगे और न ही उनका इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फैसले के साथ UAE ऐसा नियम लागू करने वाला पहला अरब देश बन गया है।

सरकार का कहना है कि बच्चों को गलत कंटेंट, ऑनलाइन खतरे और सोशल मीडिया की लत से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। नए नियम आने वाले महीनों में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लागू होंगे और कंपनियों को उम्र जांचने के लिए मजबूत सिस्टम तैयार करना होगा।

UAE Social Media Ban

15 साल से कम उम्र वालों पर पूरी तरह रोक

नए नियमों के मुताबिक 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर अपना पर्सनल अकाउंट नहीं बना पाएंगे। वे किसी पोस्ट पर कमेंट नहीं कर सकेंगे, कंटेंट शेयर नहीं कर सकेंगे और पब्लिक ग्रुप्स का हिस्सा भी नहीं बन पाएंगे। सरकार ने साफ कहा है कि बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी को सीमित करना जरूरी है ताकि वे ऐसे कंटेंट से दूर रहें जो उनकी उम्र के हिसाब से सही नहीं है। यह नियम UAE में ऑपरेट करने वाले सभी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लागू होगा।

ये भी पढ़ें: UN Hindi Social Media: संयुक्त राष्ट्र ने दिया भारत को तगड़ा झटका, बंद हो रहे हैं ये सभी ऑफिशियल अकाउंट्स

15 और 16 साल के यूजर्स के लिए भी सख्त नियम

सरकार ने 15 और 16 साल के किशोरों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने की अनुमति दी है, लेकिन इसके साथ कई सुरक्षा फीचर्स अनिवार्य होंगे। इनमें एज-आधारित कंटेंट फिल्टर, अनजान लोगों से चैट पर कंट्रोल, स्क्रीन टाइम मैनेजमेंट और पैरेंटल मॉनिटरिंग टूल शामिल हैं। यानी किशोर सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो कर सकेंगे, लेकिन उन पर पहले की तुलना में ज्यादा निगरानी रहेगी। सरकार का मानना है कि इससे ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल वेलबीइंग बेहतर होगी।

उम्र छिपाकर अकाउंट बनाना आसान नहीं होगा

UAE सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को मजबूत एज वेरिफिकेशन सिस्टम लागू करने का निर्देश दिया है। अब सिर्फ यूजर द्वारा अपनी उम्र लिख देना पर्याप्त नहीं माना जाएगा। कंपनियों को डिजिटल आईडी चेक और AI आधारित तकनीक का इस्तेमाल करना होगा ताकि सही उम्र की पुष्टि की जा सके। सरकार ने यह भी कहा है कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों के मौजूद अकाउंट्स को बंद करना होगा और ऐसे सिस्टम तैयार करने होंगे जिनसे कोई भी नियमों को आसानी से बायपास न कर सके।

ये भी पढे़ं: Social Media ban: facebook, Insta और YouTube चलाने वालों के लिए बुरी खबर! बच्चों के अकाउंट्स हो जाएंगे बंद

बच्चों की सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी पर फोकस

सरकार का कहना है कि इस नए फ्रेमवर्क का मुख्य उद्देश्य बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करना है। इसके तहत बच्चों के पर्सनल डेटा का इस्तेमाल टारगेटेड विज्ञापनों या उनकी ऑनलाइन आदतों की प्रोफाइलिंग के लिए नहीं किया जा सकेगा। UAE का मानना है कि सोशल मीडिया का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। यही वजह है कि डिजिटल एक्सेस और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया कंपनियों को इन नियमों को पूरी तरह लागू करने के लिए 12 महीने का समय दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+