Punjab: सीएम भगवंत मान ने की कुलदीप सिंह धालीवाल की तारीफ, कहा- सांसद बनेंगे,तो पंजाब की आवाज़ उठाएंगे

Punjab News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आते ही आम आदमी पार्टी में नई जान आ गई है। गुरुवार को अमृसतर में सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर लोकसभा क्षेत्र में आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में एक विशाल रोड शो का किया। इस रोड शो को लेकर भगवंत मान ने कहा कि मैं बड़ी संख्या में आए लोगों का तहे दिल से आभारी हूं।

भगवंत मान रोड शो के दौरान कहा कि बेहद हमारे प्रत्याशी कुलदीप धालीवाल जब कैबिनेट मंत्री थे, तो उन्होंने 10 हजार एकड़ जमीन रसूखदारों से मुक्त कराई और जब सांसद बने तो संसद में आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल जी ने श्री अमृतसर साहिब में श्री दरबार साहिब और दुर्गियाना मंदिर में माथा टेका। भगवान से प्रार्थना की कि हमारा देश पटरी पर आ जाए। हमारे देश की बागडोर अच्छे लोगों के हाथों में हो।

punjab news

ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोकसभा उम्मीदवारों की जो पहली लिस्ट जारी की थी, उसमे कुलदीप धालीवाल का भी नाम शामिल था। पार्टी की कुलदीप धालीवाल को अमृतसर से चुनाव लड़ रहे हैं,वह पंजाब सरकार में एनआरआई अफेयर मिनिस्टर रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने हरमंदिर साहिब मत्था टेका, ईश्वर से मांगा आशीर्वाद

यह भी जानना जरुरी है कि पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण यानी एक जून को वोटिंग होगी। वही, इस बार कुल सात चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। 4 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं, अब 3 चरणों के मतदान होना बाकी है। अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा। वोटों की काउंटिंग 4 जून को होगी।

यह भी पढ़ें पंजाब में अरविंद केजरीवाल की अपील, मेरी आजादी के लिए बटन दबाना, CM भगवंत मान बोले - 25 मई, बीजेपी गई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+