अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने हरमंदिर साहिब मत्था टेका, ईश्वर से मांगा आशीर्वाद

Punjab News: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को अमृतसर पहुंचे,जहां उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ स्वर्ण मंदिर, श्री हरमंदिर साहिब और दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। दोनों नेताओं ने ईश्वर का आशीर्वाद लेने के बाद आम आदमी पार्टी के पक्ष में एक विशाल चुनावी रोड शो भी किया है।

गौरतलब है कि स्वर्ण मंदिर में मत्था टेक सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर लिखा कि, "पंजाब पहुँचकर श्री हरमंदिर साहिब, स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।" इसके साथ ही उन्होंने लिखा,"अमृतसर स्थित ऐतिहासिक दुर्गियाना मंदिर में देवी मां की आराधना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वही सीएम भगवंत मान ने लिखा कि श्री दुर्गियाना मंदिर अमृतसर में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ माथा टेका। देश के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रार्थना की. ईश्वर सभी को स्वास्थ्य एवं प्रगति का आशीर्वाद दें।

punjab news

ज्ञात हो कि कथित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से अंतरिम जमानत मिलने के पश्चात केजरीवाल ने गुरुवार को पहली पंजाब यात्रा पर पहुंचे। आगामी एक जून को पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, जिसके मद्देनजर जन समर्थन जुटाने के लिए टीम केजरीवाल ने अपना पूरा जोर लगा दिया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ विशाल रोड शो भी किया। अरविंद केजरीवाल ने रोड शो में जनता से कहा कि मुझे 20 दिन बाद फिर से जेल जाना होगा, अगर आप 'झाड़ू' का बटन दबाएंगे तो मुझे जेल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें पंजाब में अरविंद केजरीवाल की अपील, मेरी आजादी के लिए बटन दबाना, CM भगवंत मान बोले - 25 मई, बीजेपी गई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+