पंजाब में अरविंद केजरीवाल की अपील, मेरी आजादी के लिए बटन दबाना, CM भगवंत मान बोले - 25 मई, बीजेपी गई

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद लगातार रैली और रोड शो कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार को अमृतसर में पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बड़ा रोड शो किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहते हुए दिखाई दिए कि मुझे 20 दिन बाद फिर से जेल जाना होगा, अगर आप 'झाड़ू' का बटन दबाएंगे तो मुझे जेल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा रोड शो के दौरान कि अगर आप दूसरा बटन दबाओगे, तो मुझे जेल जाना पड़ेगा। दिल्ली के सीएम ने कहा, जब वोट करने आप जाएंगे तो बटन दबाने से पहले यह सोचना की आप केजरीवाल की आजादी के लिए बटन दबा रहे हैं या गिरफ्तारी के लिए। केजरीवाल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि वह आरक्षण खत्म करने के लिए 400 सीटें चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण और संविधान खत्म कर देगी। देश में चुनाव नहीं होंगे, केवल तानाशाही होगी।

punjab news jpg

वही रोड शो के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कि भी एकजुट रहें। आगामी 25 मई को दिल्ली में चुनाव हैं. वहां अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट देने के लिए कहिये। चुनावी रोड शो के दौरान भगवंत मान ने दो नारे दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक नारा है, '25 मई, बीजेपी गई। इसके साथ उन्होंने कहा कि वहीं पंजाब का नारा है, '13-0 से पंजाब बनेगा हीरो।

यह भी पढ़ें Punjab: हमने देश नहीं लूटा, अपनी मेहनत से पाया है मुकाम, गुरदासपुर में विपक्षियों पर बरसे सीएम भगवंत मान

ज्ञात हो कि इंडिया' गठजोड़ के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दिल्ली में लोकसभा चुनाव मिल कर लड़ रही हैं। आम आदमी पार्टी ने 4 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने बाकि की तीन लोकसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। दिल्ली की 7 सीट पर आम चुनाव के छठवे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें Odisha में भाजपा का चुनावी वादा, 3100 रुपए होगी धान खरीदी , छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने किया एलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+