पंजाब: '2 साल में किए गए कामों को लेकर हम जनता के बीच जा रहे', बोले आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह

Punjab News: लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस महीने के 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। सभी पार्टियां जोरशोर से चुनाव लड़ रही हैं। पंजाब की आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर धुआंधार प्रचार कर रही है। सभी 13 सीटों पर जीत का मंत्र दिया है।

श्री फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी चुनाव लड़ रहे हैं। अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच अपने काम को लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2 साल के दौरान पंजाब में किए गए कामों को लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं।

काम पर वोट करेगी जनता

उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस कहीं भी मुकाबले में नहीं हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान हमारे साथ फतेहगढ़ साहिब में रोड शो करेंगे। इसके अलावा हम सार्वजनिक रैलियां भी करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता हमारे साथ हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि जनता सिर्फ काम पर वोट करेगी।

आप की सीधी टक्कर बीजेपी से

बता दें कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, इंडिया गठबंधन अलग चुनाव लड़ रही है। यहां आम आदमी पार्टी की सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी से है। आप उम्मीदवार सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'जेल का जवाब वोट से', शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस बोले- सभी 13 सीटों पर दर्ज करेंगे जीत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+