Punjab: सीएम भगवंत मान ने खडूर साहिब में किया चुनाव प्रचार, AAP की जीत का किया दावा
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को खडूर साहिब में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने विरोधी पक्षों पर भी निशाने साधते हुए कहा कि अकाली, भाजपा , कांग्रेस को जब तक जड़ से खत्म नहीं किया जाएगा, तब तक वह शांत नहीं बैठेंगे। भगवंत मान ने आगे निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने लोगों के खून से अपने लिए महल बनवाए हैं, होटल बना लिए हैं।
सीएम भगवंत ने कहा कि जब भी विरोधी दल से हाथ मिलाना पड़ता है तो यह देखना बेहद जरूरी होता है कि सारी उंगलियां सही सलामत है या एक आधी साथ ले गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर जो सर्वे की रिपोर्ट आई है, उसमें 25000 की लीड है इस क्षेत्र में, जिसे 35000 की करनी है, इसके बाद का काम उनका है। सीएम भगवंत मान कहा कि घर वाली बिजली मुफ्त करवाई है।

भगवंत मान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोला कि उन्हें तो यह भी नहीं पता कि कौन किसके खिलाफ खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि 4 जून के बाद खडूर साहिब की सारी मुश्किलें समाप्त हो जाएंगी ।
यह भी पढ़ें आपके रास्ते में कीलें बिछा दी, इन्हें दिल्ली से भगा दो, पंजाब के किसानों से बोले CM केजरीवाल












Click it and Unblock the Notifications