आपके रास्ते में कीलें बिछा दी, इन्हें दिल्ली से भगा दो, पंजाब के किसानों से बोले CM केजरीवाल
Punjab News: रविवार को पंजाब के होशियारपुर में जनसभा को संबोधित करते दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम जनता से आम आदमी पार्टी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जब मैं चुनाव प्रचार के लिए आया था तो मैंने कहा था कि मैं आपका बिजली बिल जीरो कर दूंगा।मैंने दिल्ली में ये किया और पंजाब में भी ये करूंगा।
अब, पंजाब में बिजली का बिल भी जीरो है,हमारे पास पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक हैं। पिछले 2 वर्षों में हमने लोगों को बहुत सारी सुविधाएं प्रदान की हैं। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी वाले कहते हैं कि 400 सीट चाहिए। हमने पूछा क्यों चाहिए? उनके लोग कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कुछ बड़ा काम करना चाहते हैं। हमने कहा क्या बड़ा कार्य करना चाहते हैं, तो पता चला कि ये आपका आरक्षण खत्म करना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब तानाशाही के ख़िलाफ़ लड़ेगा और जीतेगा। हमने दिल्ली के बाद अब पंजाब में जादू करके दिखाया है। पंजाब में 24 घंटे बिजली आती है लेकिन बिल नहीं आता है। केजरीवाल ने किसान आंदोलन का ज़िक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने आपको दिल्ली में घुसने नहीं दिया, आपके रास्ते में कीलें बिछा दी, बुलडोज़र लगा दिये, कंकरीट की दीवारें खड़ी कर दी, इस बार आप इन्हें दिल्ली से भगा दो। इन्होंने पंजाब का 8,500 करोड़ रोक रखा है जिससे आपकी सड़कें, स्कूल-अस्पताल बनने थे, अगर हमारे 13 सांसद जिता दोगे तो उनसे छीन कर पंजाब के पैसे लेकर आयेंगे।
यह भी पढ़ें Punjab: होशियारपुर में बोले सीएम अरविंद केजरीवाल, जब तक मैं ज़िंदा हूं, आरक्षण ख़त्म नहीं करने दूंगा












Click it and Unblock the Notifications