Sidhu moose wala: पंजाबी सिंगर के घर आकर माता-पिता से मिले मुख्यमंत्री भगवंत मान- VIDEO
मानसा। पंजाब में पिछले दिनों शॉर्प शूटर द्वारा पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस हत्यारों को पकड़ने में जुटी हुई है। वहीं, आज मुख्यमंत्री भगवंत मान सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे हैं। सिद्धू मूसेवाला का घर मानसा में है, और पंजाब के सीएम भगवंत मान यहां मूसेवाला के परिवार से मिलने आए हैं। उन्होंने मूसेवाला के परिजनों को सांत्वना दी है।
Recommended Video

सिद्धू मूसेवाला के करीबियों के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिलने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद पहुंचे। हालांकि, स्थानीय लोग मूसेवाला के आवास पर मुख्यमंत्री के आने का विरोध कर रहे थे। वहीं, इससे पहले आज सुबह जिला आयुक्त मनसा जसप्रीत सिंह ने कहा कि मूसेवाला का परिवार हमारे साथ सहयोग कर रहा है और वे कह रहे हैं कि वे सीएम से जरूर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री के मानसा दौरे को देखते हुए भारी पुलिस-जाब्ता तैनात किया गया है। वीडियो में आप उन्हें मूसेवाला के परिजनों से मिलते हुए देख सकते हैं। 29 मई को मानसा जिले में कुछ हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी।













Click it and Unblock the Notifications