पंजाब: CM केजरीवाल बोले- सरकारी दफ्तरों में लगाएंगे अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें

चंडीगढ़, 30 जनवरी। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ दिनों में मतदान शुरू होने वाले हैं। इसी के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब का दौरा कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस बीच उनसे पूछा गया कि दावा किया जा रहा है कि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के घर आपने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड कराई है? इसके जवाब में सीएम केजरीवाल ने कहा कि उनके पास इतनी पावर होती तो वह और लोगों पर भी कार्रवाई करा देते।

Recommended Video

    Punjab Elections 2022: ED की रेड पर Arvind Kejriwal ने अब कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    Punjab CM Arvind Kejriwal said Had he been powerful, he would have got ED raided on many people

    ईडी की रेड को लेकर जब अरविंद केजरीवाल से सवाल किया गया तो पहले तो वह ठहाके लगाकर हंसने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा, 'क्या चन्नी साहब पर ईडी की रेड मैंने कराई है? अगर मैं इतना पावरफुल हूं तो दो-चार लोगों पर भी करा देता। मेरे ऊपर तो उन्होंने ईडी की, सीबीआई की, इनकम टैक्स की...मेरे बेडरूम में घुस गए थे वो लोग। अगर मेरा बस चलता तो मैं क्यों कराता?' बता दें बीते दिनों ईडी ने पंजाब में लगभग 10 जगहों पर छापेमारी की थी, जिसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदारों का घर पर भी शामिल था। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने यह भी ऐलान किया कि वह पंजाब में जीते तो सरकारी दफ्तरों में स्वतंत्रता सेनानियों की फोटो लगाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव: किसानों ने तो एक जंग जीत ली लेकिन दूसरे की राह आसान नहीं, ये है वजह

    उन्होंने कहा, 'पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद पंजाब सरकार के किसी भी दफ्तर में मुख्यमंत्री या किसी भी नेता की तस्वीर नहीं लगाई जाएगी, दफ्तरों में सिर्फ बाबा साहब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर लगाई जाएगी।' केजरीवाल ने आज एक बार फिर कहा कि किसी को जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन कराना गलत है। गौरतलब है कि देश के पांच राज्यों (पंजाब, गोवा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर) में विधानसभा चुनाव के लिए फरवरी, 2022 से मतदान शुरू होने वाले हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब और गोवा में अपनी पूरी ताकत से सरकार बनाने के प्रयास में लगी हुई है। पंजाब में आप की तरफ से सांसद भगवंत मान को सीएम उम्मीदवार बनाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+