पंजाब विधानसभा चुनाव: किसानों ने तो एक जंग जीत ली लेकिन दूसरे की राह आसान नहीं, ये है वजह
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं किसानों की पार्टी भी चुनावी समर दांव आज़मा रही हैं।
चंडीगढ़, 29 जनवरी 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं किसानों की पार्टी भी चुनावी समर दांव आज़मा रही हैं। किसानों ने कृषि कानूनों की वापसी करवाकर एक जंग तो जीत ली लेकिन चुनावी जंग जीतने की राह आसान नहीं लग रही है। चुनाव से पहले ही किसानों की पार्टी में दरार पड़ गई है। किसान आंदोलन के वक्त सभी किसानों ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी लेकिन अब चुनाव में किसानों में एकजुटता नहीं दिख रही है। चुनाव में जब वोट देने की बात आ रही है तो किसान अपनी पुरानी पार्टी, जाती, समुदाय के तहत वोट देने की बात कर रहे हैं। किसान आंदोलन स्थगित होने के बाद 22 किसान संगठनों ने मिलकर संयुक्त समाज मोर्चा का गठन किया जिसकी अध्यक्षता किसान ने बलबीर सिंह राजेवाल कर रहे हैं।

बलबीर राजेवाल की राह आसान नहीं
संयुक्त समाज मोर्चा के गठन के विधानसभा चुनाव के रण किसानों की एंट्री हुई और किसानो ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। इसी के मद्देनज़र संयुक्त समाज मोर्चा की तरफ़ से 110 से ज़्यादा उम्मीदवारों को टिकट भी दिया जा चुका है। वहीं संयुक्त समाज मोर्चा के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल समराला विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसी वजह से समराला की गिनती हॉट सीटों में हो रही है। लेकिन चुनाव से ठीक पहले बलबीर सिंह राजेवाल की मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रही है। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहा) समेत दस किसान संगठन ने संयुक्त समाज मोर्चा को समर्थन देने से मना कर दिया है। ग़ौरतलब है कि बीकेयू (एकता उगराहां) का पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन में शामिल है।
किसान नेताओं की हुई अनदेखी
किसान नेताओं का आरोप है कि बलबीर सिंह राजेवाल और गुरनाम सिंह चढ़ूनी जैसे किसान नेताओं ने टिकट बंटवारे में आंदोलन से जुड़े किसानों का अनदेखा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि किसान नेताओं को दरकिनार करते हुए दूसरी पार्टी के नेताओं को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही टिकट नहीं मिलने से नाराज किसान नेताओं ने मिलकर 'सांझा पंजाब मोर्चा' का गठन किया है और किसानों की पार्टी के खिलाफ़ हैं। सभी किसान नेताओं वह लोग भी अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हुए हैं। कोई शिरोमणि अकाली दल के साथ है तो कोई आम आदमी पार्टी को पसंद करता है। वहीं कुछ किसान कांग्रेस को वोट देते आ रहे हैं। इस बार भी वह अपनी पुरानी पार्टी को ही वोट करेंगे क्योंकि किसानों की पार्टी में किसान नेताओं की अनदेखी की गई है।
ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: अमृतसर पूर्व विधानसभा का चुनावी इतिहास, क्या सिद्धू को मिलेगी अपने ही गढ़ में मात ?
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications