Facebook-Instagram पर पोस्ट करने के लिए अब देने होंगे पैसे? META ने WhatsApp के लिए भी लाया पेड प्लान!
META Paid Subscription Plan: दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों में शामिल Meta ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए Paid Subscription Plans पेश कर दिए हैं। इस कदम के बाद आने वाले समय में इन ऐप्स का इस्तेमाल पहले जैसा पूरी तरह फ्री नहीं रह सकता। Meta अब अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसे खास फीचर्स देने की तैयारी में है, जिनके लिए यूजर्स को हर महीने पैसे देने होंगे।
कंपनी ने इन प्लान्स को दुनिया भर के यूजर्स के लिए पेश किया है और इसमें भारत भी शामिल है। Meta का कहना है कि नए Plus Plans के जरिए यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस, ज्यादा कंट्रोल और एक्सक्लूसिव टूल्स मिलेंगे। यह फैसला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि अब Meta सिर्फ विज्ञापनों से कमाई पर निर्भर नहीं रहना चाहती।

Meta Plus में क्या मिलेगा?
कंपनी ने Instagram Plus, Facebook Plus और WhatsApp Plus नाम से नए सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किए हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो फ्री वर्जन में उपलब्ध नहीं होंगे। Meta का फोकस अब प्रीमियम एक्सपीरियंस देने पर है। कंपनी के मुताबिक, Plus यूजर्स को ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन, खास टूल्स और बेहतर पहुंच जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। इसके जरिए कंटेंट क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स को भी फायदा पहुंचाने की तैयारी है।
कितनी होगी कीमत?
Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 3.99 डॉलर प्रति महीना रखी गई है। भारतीय करेंसी में यह करीब 387 रुपये होती है। वहीं WhatsApp Plus के लिए यूजर्स को 2.99 डॉलर यानी करीब 290 रुपये हर महीने खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि Meta ने अभी भारत के लिए आधिकारिक कीमतों का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि भारतीय बाजार को देखते हुए कंपनी अलग प्राइसिंग मॉडल ला सकती है।
Meta ने क्यों उठाया यह कदम?
पिछले कुछ सालों में डिजिटल विज्ञापन बाजार में काफी बदलाव आया है। ऐसे में Meta अब अपनी कमाई के नए रास्ते तैयार कर रही है। कंपनी अब केवल Ads पर निर्भर नहीं रहना चाहती। Paid Subscription Model के जरिए Meta लगातार कमाई करने की योजना बना रही है। इससे कंपनी को प्रीमियम यूजर्स से अलग रेवेन्यू मिलेगा और वह नए फीचर्स पर ज्यादा काम कर सकेगी।
फ्री यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा?
फिलहाल कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि फ्री यूजर्स के लिए कौन-कौन से फीचर्स सीमित किए जाएंगे। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि कुछ एडवांस फीचर्स सिर्फ Paid Users के लिए रिजर्व रहेंगे। इसके अलावा Meta भविष्य में Verified Accounts, Reach Boost और प्रोफेशनल टूल्स जैसे फीचर्स को भी सब्सक्रिप्शन मॉडल से जोड़ सकती है।
भारत में कब शुरू होंगे प्लान?
Meta ने इन नए प्लान्स को ग्लोबल स्तर पर पेश करने की जानकारी दी है, लेकिन भारत में लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। टेक इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि भारत जैसे बड़े बाजार में कंपनी जल्द ही इन प्लान्स को शुरू कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications