IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने दिया सचिन तेंदुलकर को जवाब, ऐसा क्या कहा जो बन गया चर्चा का विषय

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से धमाका देखने को मिला। 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। दबाव वाले इस नॉकआउट मैच में उन्होंने अपनी निडर बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया। वैभव की 96 रनों की धांसू पारी ने न सिर्फ अपनी टीम को संभाला, बल्कि क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े दिग्गजों को भी उनका मुरीद बना दिया। इससे पहले हैदराबाद के खिलाफ मैच में वह तीन रन से शतक से चूक गए।

गुजरात के खिलाफ उनके बल्ले से 47 गेंदों में 96 रन आए लेकिन टीम राजस्थान रॉयल्स हारकर फाइनल से बाहर हो गई। इससे पहले एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 29 गेंदों में 97 रनों की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। 334 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए इस युवा खब्बू बल्लेबाज ने अपनी पारी में 4 शानदार चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनकी इस आक्रामक पारी ने मैच का रुख बदल दिया।

Vaibhav Sooryavanshi

सचिन तेंदुलकर की तारीफ

हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में वैभव के इस अद्भुत प्रदर्शन को देखकर 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने एक्स (Twitter) पर वैभव के बैट स्विंग की जमकर तारीफ की। सचिन ने लिखा कि वैभव लेग-स्टंप की गेंदों पर रूम बनाने के लिए जिस खूबसूरती से अपना फ्रंट फुट हटाते हैं, वह लाजवाब है। इसी आजादी के कारण वह इतनी शानदार बल्लेबाजी कर पाते हैं।

वैभव सूर्यवंशी का भावुक जवाब

सचिन के इस ट्वीट पर आईपीएल वेबसाइट के वीडियो में वैभव ने बेहद सादगी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, "यह जानकर बहुत अच्छा लग रहा है, मुझे तो इस बारे में पता भी नहीं था। सचिन सर क्रिकेट के भगवान हैं। अगर उन्होंने हमारे लिए ऐसा ट्वीट किया है, तो यह बहुत बड़ी बात है। यह मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का पल है।"

बड़े कीर्तिमान से चूकने का नहीं है मलाल

इस सीजन तीन बार वह नर्वस नाइनटीज का शिकार हुए हैं। हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी अगर शतक से तीन रन पहले आउट नहीं होते तो एक बड़ा कीर्तिमान बना डालते। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़कर क्रिस गेल को पीछा कर देते और 19 साल का सबसे बड़ा इतिहास रच देते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+