'कैप्टन ने साढ़े चार साल बोला, सिद्धू ने साढ़े चार मिनट में खोल दी पोल', जानिए निर्मल सिंह ने क्यों कही ये बात

पंजाब से सियासी घमासान जारी है, राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जारी है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अपनी नई पार्टी बनाने से मुश्किलें बढ़ गई हैं।

चंडीगढ़, 5 नवम्बर 2021। पंजाब से सियासी घमासान जारी है, राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जारी है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अपनी नई पार्टी बनाने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। कांग्रेस नेता लगातार विभिन मुद्दों पर कैप्टन को घेरने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में वन इंडिया हिंदी ने कांग्रेस नेता मिर्मल सिंह सिद्धू से बात की उन्होंने ने भी कैप्टन पर जमकर निशाना साधा।

Recommended Video

      'कैप्टन ने साढ़े चार साल बोला, सिद्धू ने साढ़े चार मिनट में खोल दी पोल

      निर्मल सिंह सिद्धू ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी बनाने के बाद भी कांग्रेस के सहारे अपनी नैय्या पार लगाने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए ही उन्होंने अपनी पार्टी के नाम में कांग्रेस लफ़्ज़ का इस्तेमाल किया। वहीं उन्होंने कहा कि कैप्टन ने साढे चार साल सिद्धू के ख़िलाफ़ बोला नवजोत सिंह सिद्धू ने साढे चार मिनट में ही कैप्टन की पोल खोल दी। आने वाले समय में कैप्टन सारी सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी।

      रंधावा ने भी कैप्टन पर साधा निशाना

      रंधावा ने भी कैप्टन पर साधा निशाना

      पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी कैप्टन अमरिंदर सिंह पर ज़ुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह रेत खनन मामले में कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं। वह जब पंजाब के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने इन सब मुद्दों पर कार्रवाई क्यों नही की। क्या यह आपकी समर्थता नहीं थी कि बतौर सीएम रेत खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सके। आप ने सत्ता की लालच में पंजाब के के हितों की अनदेखी की। रंधावा ने कहा कि 2017 में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बिजली समझौते खत्म करने का जनता से वादा किया था। काश ऐसा होता कि वह अपने वादे पर खड़ा उतर कर पंजाब के लोगों को स्पष्टीकरण दे पाते। वर्तमान सरकार में बिजली समझौते रद्द कर के यह साबित कर दिया।

      कैप्टन को बैकफुट पर लाने की कोशिश

      कैप्टन को बैकफुट पर लाने की कोशिश

      अरूसा आलम के भारत आने और पंजाब में रहने का मुद्दा सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उठाया हुए कहा था कि वह अरूसा के आईएसआई कनेक्शन की पुलिस से जांच करवाएंगे। इसके जवाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अरूसा आलम की फोटो सोनिया गांधी के साथ साथ देश के बड़े नेताओं के साथ जारी कर दी थीं जिसके बाद रंधावा बैकफुट पर आ गए थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अब रेत खनन का मुद्दा उठाया है इसलिए रंधावा इस मामले में कैप्टन को रेत खनन की लिस्ट जारी करने वाले मामले में बैकफुट पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।

      पूर्व डीजीपी ने किया बड़ा ख़ुलासा

      पूर्व डीजीपी ने किया बड़ा ख़ुलासा

      पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार पूर्व डीजीपी मुहम्मद मुस्तफा ने भी कैप्टन के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। मुहम्मद मुस्तफा ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी मंत्री ने एक अफसर को जिले में एसएसपी बनाने के बदले 40 लाख रुपए लिए थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह तुरंत वह रुपये अपने क़रीबी मंत्री को वापस लौटाने के लिए कहें। 72 घंटे में घर रुपये वापस नहीं होंगो तो वह इसकी शिकायत पंजाब के गृह मंत्री और स्टेट विजिलेंस से करेंगे। मुस्तफा ने कहा कि एक एसएसपी मीटिंग से आंसू लिए बाहर निकला और बताया कि कैप्टन के करीबी मंत्री ने उसे जिले में लगाने के बदले रुपए लिए हैं। मुस्तफ़ा ने कहा कि यह रुपए मेरे रिश्तेदार की मौजूदगी में ऑफिशियल रेजिडेंस में दिए गए थे। पैसे लेने का मामला डीजीपी के पास भी गया लेकिन कुछ हल नहीं निकल सका।

      कैप्टन पर कसा तंज़

      कैप्टन पर कसा तंज़

      पूर्व डीजीपी मुहम्मद मुस्तफा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की साफ सुथरी और पारदर्शी सरकार का यह एक उदाहरण है। जिसके बारे में कैप्टन ने सोनिया गांधी को लिखे इस्तीफे में बताया था। मुस्तफा ने कहा कि वह कैप्टन से अपील करते हैं कि अपना प्रभाव इस्तेमाल कर रुपए को वापस लौटाएं। वह हाथ में एफिडेविट लेकर इंतजार करेंगे। अन्यथा आगे की कार्रवाई के लिए इसकी शिकायत कर देंगे। मुहम्मद मुस्तफा लगातार अमरिंदर पर हमला कर रहे हैं। ग़ौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुस्तफा को नजरअंदाज कर दिनकर गुप्ता को डीजीपी बनाया था। हालांकि मुस्तफा का कहना है कि उन्हें DGP न बनाना मुद्दा नहीं है लेकिन उनके खिलाफ साजिश रच कर उनका नाम UPSC के पैनल में नहीं भेजा गया।


      ये भी पढ़ें : पंजाब: DA बढ़ाने के बावजूद भी कर्मचारी कर रहे सरकार का विरोध, जानिए क्या है पूरा मामला

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+