पंजाब: लुधियाना से अशोक परासर मैदान में, विधायक कुलतार सिंह बोले- भारी मतों से होंगे विजय
Lok Sabha Election 2024: पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की तैयारी बहुत तेजी से चल रही है। आप कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। आप नेताओं ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। इस बीच पार्टी ने लुधियाना लोकसभा सीट से अशोक परासर पप्पी को मैदान में उतारा है।
आप विधायक कुलतार सिंह सिद्धू ने कहा कि एकता और प्रगति के रंग जीवंत हो उठे। आम आदमी पार्टी ने लुधियाना से लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। मैं अपने प्रिय भाई और विधायक अशोक परासर पप्पी का समर्थन करने के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं।

इस बीच मैंने सर्वशक्तिमान ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए विभिन्न धार्मिक स्थानों पर मत्था टेका। बेहद खुशी की बात है कि अशोक परासर लुधियाना से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां के लोगों ने उन्हें जीत दिलाने का मन बना लिया है। अशोक परासर भारी मतों से विजय होंगे।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: आखिर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत क्यों संविधान बचाने का अलाग रहे राग ?












Click it and Unblock the Notifications