Lok Sabha Election: आखिर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत क्यों संविधान बचाने का अलाग रहे राग ?

Lok Sabha Election: राजस्थान के लोकसभा चुनावों में लगातार कांग्रेस संविधान बचाने का राग अलाप रही है। आज एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस चुनाव को अहम बताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अजमेर पहुंचे जहां जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है, चौंकाने वाले आएंगे परिणाम, मोदी का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा

former-cm-ashok-gehlots-statement-that-this-election-is-about-saving-democracy-and-the-constitution

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को अजमेर पहुंचे जहां उन्होंने अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के समर्थन में शहर के आजाद पार्क में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित किया।

अशोक गहलोत ने इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा । आम सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आप सब जानते है की कांग्रेस पार्टी ने सोच समझकर रामचंद्र चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया है, जो 50 सालो से किसानों की सेवा कर रहा है।

रामचं इन्होंने डेयरी में अच्छे नवाचार किए, वो सब आपके सामने है । केंद्र सरकार ED इनकम टैक्स के छापे मार रहे है, भाजपा में जाते ही सब धूल जाते है, वहां क्या वाशिंग मशीन लगी हुई है । दो मुख्यमंत्री जेल में बैठे हैं, कांग्रेस के खाते बंद कर दिए, देश की आजादी में कांग्रेस का योगदान है।

चुनाव में चोकाने वाले परिणाम आएंगे, हमारी सरकार ने अच्छे कार्य किए मैं क्या गिनाऊं समय कम है, आने में देर हो गई, हमारी सरकार ने शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा मे काम किए । नए स्कूल खोले, बीमा योजना शुरू की, पानी की योजना बनाई, सड़के बनाई, 3 लाख नौकरियां दी, 4.5 लाख बिजली कनेक्शन दिए । हमारे घोषणा पत्र में 25 गारंटिया है आपको गर्व होगा उस पर ।

मोदी का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है, 15 लाख खाते में आएंगे, रोजगार देंगे, सब जुमला निकला । यह 3 काले कानून आ गए । उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि रामचंद्र चौधरी जमीनी नेता है, उन्होंने अपनी जिंदगी आपके बीच में बीता दी।

गहलोत ने भागीरथ चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 5 साल में एक बार भी जनता के बीच नहीं आए । इनके केंद्रीय मंत्री निकम्मे नकार है, इन्होंने कोई काम नहीं किया । उन्होंने कहा कि रामचंद्र भगवान को जिताकर करो चमत्कार, अजमेर में नया इतिहास बनेगा।

जब जब दिल्ली में पार्लियामेंट चलेगी जब-जब आप रामचंद्र चौधरी को सुनोगे की रामचंद्र चौधरी ने अजमेर के लिए आज यह कहा । यह चुनाव रामचंद्र चौधरी का चुनाव नही है, यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है, संविधान को बचाने का है । उन्होंने सभा में मौजूद सभी लोगों से रामचंद्र चौधरी को भारी मतों से विजय बनाने की बात कही ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+