Punjab: सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध, सीएम भगवंत मान समेत आप करेगी भूख हड़ताल
Punjab: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सीएम भगवंत मान समेत पार्टी के सभी नेता कल यानी रविवार को पूरे पंजाब में एक दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल करेंगे।

इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान खटकड़ कलां पहुंचेंगे और सभी विधायक और मंत्री इस भूख हड़ताल में शामिल होंगे। इस बारे आम आदमी पार्टी के विधायक नेता दिनेश चड्ढा, बिक्रमजीत पासी और हसुखिंदर सिंह बब्बी बादल ने पत्रकार कर ऐलान किया कि कल सुबह 11 बजे खटकड़ कलां में भूख हड़ताल की जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री मान समेत सभी मंत्री एवं विधायक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल पूरे पंजाब के जिला कार्यालयों में भी आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें कैसे सबकुछ संभाल पाएंगी सुनीता केजरीवाल? अरविंद केजरीवाल की पत्नी के खिलाफ वकील ने दर्ज करवाया गंभीर मामला












Click it and Unblock the Notifications