पंजाब: उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 14 पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री रक्षक पदक, 26 जनवरी को होंगे सम्मानित
Punjab News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब के 14 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कर्तव्य निष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक के लिए चुना गया है। इन पुलिसकर्मियों की लिस्ट जारी की गई है। पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करेंगे।
इसको लेकर पंजाब पुलिस में पत्र लिखकर सूचित किया गया है। मोहाली के डीएसपी डिटेक्टिव गुरशेर सिंह संधू और एंटी गैंगस्टर टीम के सदस्य जीरकपुर के थाना प्रभारी सिमरजीत सिंह सहित कुल 14 पुलिसकर्मी शामिल हैं। जालंधर देहात के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर, सब इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह स्पेशल सेल हैड क्वार्टर मोहाली, कमांडेट आरटीसी जालंधर मनदीप सिंह, डीएसपी डिटेक्टिव मोहाली गुरशेर सिंह के नाम शामिल हैं।

साथ ही सब इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह रीडर डीजीपी, सब इंस्पेक्टर मेजर सिंह स्पेशल सेल, जीरकपुर के थाना प्रभारी सिमरजीत सिह, इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर मोहाली, सब इस्पेक्टर सुखविंदर सिंह स्पेशल सेल मोहाली, सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह सीआई अमृतसर, जसजीत सिंह सब इंस्पेक्टर जाहान कला, सब इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह स्पेशल सेल इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर मोहाली, महेंद्र पाल सिंह एसएसआई इंटेलिजेंस बिंग, कांस्टेबल प्रदीप सिंह एसएसओसी अमृतसर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब: अब नहीं होगी सड़क दुर्घटनाओं में मौत, 26 जनवरी से लोगों की सेवा में जुटेंगे सड़क सुरक्षा बल












Click it and Unblock the Notifications