पंजाब में 5 जनवरी को चलेगा मोदी मैजिक, प्रदेश की तस्वीर बदलने की रणनीति तैयार, जानिए पूरा मामला
। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के वापसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चाएं ज़ोरों पर है कि पीएम मोदी के पंजाब दौरे से प्रदेश की तस्वीर और सियासी समीकरण...
चंडीगढ़, 4 जनवरी 2022। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के वापसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चाएं ज़ोरों पर है कि पीएम मोदी के पंजाब दौरे से प्रदेश की तस्वीर और सियासी समीकरण दोने बदल जाएंगे। कृषि कानूनों की वापसी के लिए किसानों ने क़रीब 1 साल तक संघर्ष किया। केंद्र सरकार के फ़ैसले के ख़िलाफ़ किसानों ने दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर डेरा डाल कर सरकार पर कानूनों को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। 19 नवंबर को सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया । पीएम मोदी ने एसएसपी पर समिति गठित करने की घोषणा करते हुए आंदोलन वापस लेने की गुजारिश भी की थी। जिसके बाद किसानों ने घर वापसी की औऱ आंदोलन को स्थगित किया।

PM मोदी के दौरे से पहले चढ़ा सियासी पारा
पीएम मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं, इस दौरे के बाद से भारतीय जनता पार्टी अपनी सहयोगी दलों के साथ चुनावी मैदान में सक्रिय हो जाएगी। पीएम मोदी की रैली में कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी हरदीप सिंह पुरी और मीनाक्षी लेखी भी शामिल हो सकती हैं। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौरान तीन कृषि कानूनों की वापसी का सियासी माईलेज लेते हुए किसान नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया जा सकता है। इसके लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह रणनीति तैयार कर किसान नेताओं को साधने की क़वायद तेज़ कर चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और कैप्टन अमरिंदर सिंह एक मंच से चुनावी बिगुल फूंक सकते हैं।

चुनावी मैदान में सक्रिय होगी BJP
5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के बाद भारतीय जनता पार्टी अपनी सहयोगी दलों के साथ चुनावी मैदान में सक्रिय हो जाएगी। पीएम मोदी की रैली में कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी हरदीप सिंह पुरी और मीनाक्षी लेखी भी शामिल हो सकती हैं। फिरोजपुर ( पंजाब) दौरे के दौरान पीएम 42 हज़ार 750 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमे दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे, अमृतसर-ऊना सेक्शन को फोरलेन बनाने का कार्य, मुकेरियां-तलवाड़ा नई बड़ी रेलवे लाइन, फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर समेत कपूरथला और होशियारपुर में मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास भी शामिल है।

इन प्रमुख योजनाओं की मिलेगी सौगात
पंजाब में दो प्रमुख सड़क कॉरिडोर की आधारशिला रखी जाएगी, इसके साथ ही 669 किलोमीटर लंबे दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे को लगभग 39,500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। अमृतसर-ऊना सेक्शन को लगभग 1700 करोड़ रुपये की लागत से फोर लेन में अपग्रेड किया जाएगा। मुकेरियां और तलवाड़ा के बीच 410 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनने वाली लगभग 27 किलोमीटर लंबी एक नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन की आधारशिला भी रखी जाएगी। फिरोजपुर में 490 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से 100 बेड वाले पीजीआई सैटेलाइट सेंटर बनाया जाएगा। पंजाब के तीन शहरों में नए मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का भी शिलान्यास किया जाएगा. वहीं कपूरथला और होशियारपुर में 325 करोड़ रुपये की लागत से 100 सीटों की क्षमता वाले दो मेडिकल कॉलेज विकसित किए जायेंगे।
ये भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव: AAP ने मजीठा हलके से लाली को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस की बढ़ी चिंता












Click it and Unblock the Notifications