OPINION: पंजाब में विकास की गंगा, 1854 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत, CM मान का एक और बड़ा कदम
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अपने लोगों के कल्याण के लिए फिर बड़ा कदम उठाया है। सीएम भगवंत मान ने गुरदासपुर में विकास क्रांति रैली में सौगातें की झड़ी लगा दी। उन्होंने 1854 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत की। इससे पंजाब के लोगों को बहुत ही फायदा होने वाला है।
विकास के क्षेत्र में भगवंत मान सरकार लगातार काम कर रही है। लोगों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए सीएम मान एक से बढ़कर एक योजनाएं ला रही हैं। पंजाब सरकार ने इसके अलावा गुरदासपुर में नए बस स्टैंड की शुरुआत भी की है। लोग अब यहां से आसानी से कहीं आने-जाने के लिए बस पकड़ सकते हैं।

बस टर्मिनल का उद्घाटन
खास बात है कि गुरुदासपुर में बनाए इस नए बस स्टैंड का नाम पंजाब के ऐतिहासिक यौद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम से बाबा बंदा सिंह बहादुर इंटरस्टेट बस टर्मिनल रखा गया है। इस बस स्टैंड को 6 एकड़ के एरिया में 14.92 करोड़ की लागत से बनाया गया है।
इन क्षेत्रों में सीएम मान ने बदली तस्वीर
भगवंत मान सरकार आए दिन एक से एक कीर्तिमान स्थापित कर रही है। लोगों का जीवन बेहद खुशहाल हो रहे हैं। पंजाब सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन से लेकर रोजगार तक हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। किसानों की खुशहाली के लिए कई बेहतर कदम उठाए गए हैं। किसानों की समस्या खत्म सी हो गई है।
आम लोगों की भलाई कर रही आप
बस स्टैंड के उद्घाटन और विकास क्रांति रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने साफ कहा कि आम लोग अपनी भलाई के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दें। क्योंकि आप ही है जो लोगों के कल्यान के लिए काम करती है।
यह भी पढ़ें- Punjab News: सीएम मान ने 251 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा-'सरकार युवाओं को नौकरियां मुहैया करा रही'












Click it and Unblock the Notifications