'पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत', पंजाब गवर्नर का बड़ा बयान
Surgical Strike in Pakistan: पंजाब के राज्यपाल ने पाकिस्तान में फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है।

Surgical Strike in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पार से कभी घुसपैठ तो कभी आतंकियों की गोलीबारी की घटना सामने आती रहती है। इस बीच पाकिस्तान लगातार ड्रोन की मदद से भाररतीय क्षेत्र में ड्रग्स भेजने का काम कर रहा है। इसको लेकर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कड़ी चेतावनी दी है।
राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए उस पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारतीय क्षेत्र में ड्रग्स भेजने का काम करता है। उसे सबक सिखाने के लिए उस पर एक या दो सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत है।
राज्यपाल पुरोहित सीमावर्ती जिलों के दो दिवसीय दौरे के दौरान भगवंत मान सरकार की तारीफ की। उन्होंने मादक पदार्थों की जब्ती और सीमा पार से नशीले पदार्थ भेजने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ड्रोन से निपटने के मुद्दे पर पंजाब सरकार की प्रशंसा की।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी को किसी भी कीमत पर नशा करने से रोका जाना चाहिए। लेकिन पाकिस्तान अगर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है तो उसके खिलाफ एक या दो सर्जिकल स्ट्राइक की जानी चाहिए। पुरोहित ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सेना और खुफिया ब्यूरो और पंजाब पुलिस जैसी केंद्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने भारत में नशीले पदार्थों और हथियारों को भेजने के लिए पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल पर चिंता व्यक्त की। इसका प्रभावी ढंग से मुकाबला करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार और उसकी सेना की भागीदारी से ही भारत क्षेत्र में ड्रोन से ड्रग्स भेजे रहे हैं। इसमें पाकिस्तान की पूरी तरह से भागीदारी है। वे हमें स्थिर करना चाहता है।
यह भी पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आर्टिकल 370 तक... सरकार के वो फैसले, जिनका राष्ट्रपति ने किया अभिभाषण में जिक्र












Click it and Unblock the Notifications