सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आर्टिकल 370 तक... सरकार के वो फैसले, जिनका राष्ट्रपति ने किया अभिभाषण में जिक्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदन की साझा बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं की तारीफ की।

संसद के बजट सत्र की शुरुआत से पहले आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों की साझा बैठक को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। राष्ट्रपति ने अपने तकरीबन एक घंटे के अभिभाषण में भारत सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में बेहतर काम किया है। सरकार बिना डरे काम कर रहे हैं। आतंकवाद से निपटने से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक, आर्टिकल 370 को हटाने और तीन तलाक को खत्म किए जाने का जिक्र किया। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में अंत्योदय, पीएम आवास योजना, पीएम अन्न योजना से लेकर तमाम योजनाओं का जिक्र किया।
द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज भारत में स्थिर, निडर सरकार है। मेरी सरकार ने देशहित को सदैव सर्वोपरि रखा है। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आतंकवाद पर कठोर प्रहार तक, एलएसी से लेकर एलओसी तक, दुस्साहस का कड़ा जवाब दिया है। आर्टिकल 370 को हटाने से लेकर, तीन तलाक तक मेरी सरकार ने मेरी सरकार की पहचान सुदृढ़ सरकार की रही है। स्थिर और निर्णायक सरकार का लाभ हमे 100 साल की सबसे बड़ी आपदा और उसके बाद बनी परिस्थिति का सामना करने में मिल रहा है। दुनिया में जहां राजनीतिक अस्थिरता है, वह देश आज भीषण संकट से घिरे हैं, लेकिन मेरी सरकार ने राष्ट्रहित में जो भी निर्णय लिए, उससे भारत की स्थिति बाकी दुनिया से बेहतर है।
राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार का स्पष्ट मत है कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र का और सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा दुश्मन है। इसलिए बीते वर्षों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई हो रही है। भ्रष्टाचारियों के प्रति सहानुमभूति ना हो इसके लिए सामाजित चेतना बढ़ रही है। आर्थिक अपराध कर फरार हुए अपराधियों की संपत्ति को जब्त करने के लिए कानून बनाया गया हैा। आज सरकारी कामों में टेंडर और खरीद के लिए सरकारी ई-मार्केट की व्यवस्था है। जिसमे 3 लाख करोड़ से अधिक का लेनदेन हुआ है। आयकर फाइल करने की जटिलताओं को खत्म किया गया है। कैशलेश जांच को बढ़ावा देने को बढ़ावा देने की वजह से जवाबदेही बढ़ी है। पहले टैक्स रिफंड के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, आज आईटीआर भरने के कुछ ही दिनों में रिफंड मिल जाता है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications