Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब: क्या सिद्धू ने मान लिया खुद को सीएम उम्मीदवार, इन बातों से मिल रहे बड़े संकेत, जानिए

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जहां सियासी पार्टियां चुनावी प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं। पंजाब कांग्रेस में अलग ही खिचड़ी पक रही है।

चंडीगढ़, सितम्बर 7, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जहां सियासी पार्टियां चुनावी प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं। पंजाब कांग्रेस में अलग ही खिचड़ी पक रही है। कांग्रेस नेता पार्टी से नाराज़ होकर दूसरे सियासी दलों में शामिल हो रहे हैं। वही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ख़ुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए चमका रहे हैं। नवजोत सिद्धू ने एक बार फिर से कहा की उन पर और उनके पंजाब मॉडल पर भरोसा किया जाए तो पंजाब की तस्वीर बदल देंगे। इससे पहले वह यह भी मांग कर चुके हैं की चुनावी रण में सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा की जाए और वह लगातार इसकी मांग भी कर रहे हैं।

सिद्धू ने किया रैली को संबोधित

सिद्धू ने किया रैली को संबोधित

अनाज मंडी में रैली के संबोधन के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि सत्ता में दोबारा से उनकी पार्टी आई तो पंजाब को नई बुलंदियों पर पहुंचा देंगे। माफिया राज को ख़त़्म करते हुए नया पंजाब माडल लागू किया जाएगा। किसानों को साधते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए सहकारी नीति को लागू किया जाएगा । नए पंजाब मॉडल तहत पूरे प्रदेश में कोल्ड स्टोर बनाए जाएंगे। प्रदेश में हरेक मजदूर की रजिस्ट्रेशन होगी, ताकि सीधा उसके खाते में पैसे आ सकें। साथ ही ठेकेदार जो मर्जी ठेका करे, लेकिन किसी मजदूर को 350 रुपये से नीचे दिहाड़ी नहीं लेने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मजदूरों को उनकी बनती छुट्टी भी मिलेगी और उन पर किसी तरह से किसानों के साथ नाइंसाफ़ी नहीं की जाएगी।

ईमानदार नेता के तौर पर ब्रांडिंग

ईमानदार नेता के तौर पर ब्रांडिंग

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू खुद को एक गंभीर, स्वतंत्र, ईमानदार और सहसी राजनेता के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। इन सब के बीच वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल वीडियोज़ और ट्वीट्स पोस्ट कर लगातार कर रहे हैं। इसके लिए नवजोत सिंह सिद्धू की सोशल मीडिया टीम चौबीसों घंटे काम करती है और उनकी बैठकों, भाषणों को फेसबुक पर पोस्ट और यूट्यूब वीडियोज़ शेयर करती रहती है। इनका ज़ोर सिर्फ़ नवजोत सिंह सिद्धू की बयानबाज़ी पर नहीं बल्कि उनके दिखावे पर भी होता है। जैसे कि स्वागत करती भीड़ और पार्टी के लोग, चाय के लिए किसी ढाबे पर रुकना या किसी गुरुद्वारे का अनियोजित दौरा करना। इन सब हरकतों को उनके साथ चलने वाली सोशल मीडिया की टीम कैमरे में कैद करती रहती है। उनके कपड़े एहतियात से चुने जाते हैं और वीडियोज़ को फिल्मों की तरह शूट किया जाता है।

 लोगों की नब्ज़ को समझने की कोशिश

लोगों की नब्ज़ को समझने की कोशिश

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ऊपर से तस्वीरें लेने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं कई कैमरामैन उनके चलते हुए मुस्कुराते हुए, हाथ मिलाते और बात करते हुए तस्वीरों को कैमरों में क़ैद करते रहते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी पोस्ट उन्हें एक राजनेता के तौर पर चमकाने के लिए की जाती हैं। राजनीतिक सलाहकारों का कहना है कि इस तरह के सोशल मीडिया पोस्ट का मक़सद सिद्धू की एक बड़ी छवि पेश करना है। ऐसी छवि बना दी जाए ताकि सिद्धू के समर्थकों को उनके (सिद्धू) के अंदर पंजाब का अगला मुख्यमंत्री दिखने लगे। पार्टी अध्यक्ष बनने से पहले और बनने के बाद सिद्धू के छवि निर्माण के तरीके में काफी बदलाव आया है। सिद्धू का ज़ोर ये दिखाने पर रहता था कि वो अकेले व्यक्ति हैं जो पंजाब के कल्याण के लिए खड़े हैं। लेकिन उनका पूरा प्रदर्शन इतना लिखा-लिखाया रहता है कि सिद्धू अपने आपको एक ऐसे राजनेता के तौर पर पेश नहीं कर सकते, जो लोगों की नब्ज़ को समझ सकता हो।


ये भी पढ़ें: पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर झटका, इस नेता ने छोड़ा कांग्रेस का दामन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+