Navjot Kaur Sidhu PC Highlights: नवजोत कौर ने क्यों बनाई पार्टी? खुद ही खोला राज, कहा-'मैं पंजाब का चेहरा हूं'
Navjot Kaur Sidhu PC Highlights: कांग्रेस से निष्कासन के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए अपनी नई पार्टी का ऐलान किया है, जिसका नाम उन्होंने भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (BRP) रखा है। पिछले 15 महीनों से सक्रिय राजनीति से दूर रहने वाली डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अचानक नई पार्टी क्यों बनाई इसे लेकर लोगों के मन में काफी सवाल चल रहे हैं तो वहीं कयासों का भी दौर जारी है, जिस पर से पर्दा आज . नवजोत कौर ने खुद ही उठा दिया।

बुधवार को उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि 'एक लंबे सफर के बाद खासकर पिछले दो सालों (2022 से) के दौरान मैं इस बात पर विचार कर रही थी कि मुझे राजनीति में बने रहना चाहिए या नहीं क्योंकि मैंने बहुत कुछ देखा है। अपने खुद के चुनाव के दौरान, मैंने देखा कि मेरी अपनी ही पार्टी के सदस्यों ने हमें बुरी तरह हरा दिया।'
'मैं पंजाब की एकमात्र प्रभारी और यहां का चेहरा हूं'
'इत्तेफाक से, मेरी मुलाकात दिल्ली में अमलान बिस्वास जी से हुई, उनका मानना है कि दिल्ली से कोई दखल नहीं होना चाहिए, क्योंकि पंजाब का अपना नेतृत्व होना चाहिए। मैं पंजाब की एकमात्र प्रभारी और यहां का चेहरा हूं और मैं ही पंजाब में पार्टी को खड़ा करूंगी, इस पार्टी का पंजीकरण जून 2015 में हुआ था, इसके विभिन्न मंचों के माध्यम से हर राज्य में इसकी अपनी मौजूदगी है।'

मैं जमीनी स्तर के काम की देखरेख करूंगी: डॉ. नवजोत कौर सिद्धू
हालांकि पंजाब में उनका कोई चेहरा नहीं था लगभग दो महीने पहले विभिन्न विकल्पों पर विचार करने के बाद उन्होंने 'मुझे अपने चेहरे के तौर पर चुना और मुझसे संपर्क किया, उन्होंने मुझे 2027 तक के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे सर्वे जैसे खर्चों को संभालेंगे जबकि मैं जमीनी स्तर के काम की देखरेख करूंगी।'
कौन हैं Navjot Kaur Sidhu ?
पंजाब की राजनीति के प्रमुख चेहरों में से एक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू पेशे से डॉक्टर हैं । वो क्रिकेटर-नेता Navjot Singh Sidhu की पत्नी हैं। डॉक्टर के रूप में सेवा देने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा।
उन्होंने शुरुआत में Bharatiya Janata Party (भाजपा) से जुड़कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वर्ष 2012 में वे पंजाब की अमृतसर ईस्ट सीट से विधायक चुनी गईं। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों और सामाजिक मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई।

अप्रैल 2026 में Navjot Kaur Sidhu ने बनाई नई पार्टी
इसके बाद डॉ. सिद्धू Indian National Congress में शामिल हो गईं। कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने पंजाब की राजनीति में अपनी सक्रियता जारी रखी। वे सामाजिक मुद्दों, खासकर स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्रों में आवाज उठाती रही हैं। राजनीति के अलावा, वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रही हैं। खासकर स्वास्थ्य सेवाओं, कैंसर जागरूकता और महिला स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने काम किया है। साल 2025 में इन्होंने कांग्रेसे छोड़ दी और अप्रैल 2026 में इन्होंने नई पार्टी BRP बना ली।












Click it and Unblock the Notifications