Punjab Elections: नवजोत कौर सिद्धू की नई पार्टी का BJP से होगा गठबंधन? चुनाव से पहले बताया प्लान

Navjot Kaur Sidhu New Political Party: पंजाब की सियासत ने चुनाव से पहले बदलाव के संकेत दे दिए हैं। कांग्रेस से निष्कासन के बाद डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' (Bharatiya Rashtrawadi Party) के गठन की घोषणा की। पार्टी के नाम और लोगो के साथ उनकी पोस्ट ने यह साफ कर दिया है कि सिद्धू परिवार अब एक नए और स्वतंत्र विकल्प के साथ जनता के बीच जाने को तैयार है। आइए जानते हैं पंजाब की राजनीति में अब क्या नए समीकरण बनेंगे-

दरअसल, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पोस्ट में मौजूदा राजनेताओं के कामकाज पर गहरा असंतोष जताया है। उन्होंने ट्वीट में स्पष्ट शब्दों में लिखा: 'बहुप्रतीक्षित घोषणा; हम राजनीतिक नेताओं के प्रदर्शन के वर्तमान मानकों की सावधानीपूर्वक निगरानी और समीक्षा करने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर एक नए विकल्प पर काम कर रहे हैं। हम बस अपने देश के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहते हैं, लोगों को वह वापस देना चाहते हैं जिसके वे वास्तव में हकदार हैं और हमसे अपेक्षा करते हैं।'

Navjot Singh Sidhu with his wife Navjot Kaur

पंजाब को 'गोल्डन स्टेट' बनाने का विजन

सिद्धू ने अपने संदेश में पंजाब की 'घायल आत्माओं' पर मरहम लगाने और राज्य को उसका खोया हुआ गौरव वापस दिलाने की बात कही है। उन्होंने इस नई पहल को एक 'दैवीय हस्तक्षेप' बताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य न्याय, शांति और निस्वार्थ सेवा है। उनके विजन में एक ऐसी सरकार की परिकल्पना है जो पूरी तरह से पंजाब के लोगों के लिए समर्पित हो।

नई पार्टी के साथ बदलेंगे समीकरण

गौरतलब है कि साल 2026 की शुरुआत में कांग्रेस से निलंबन के बाद से ही सिद्धू परिवार के भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही थी, लेकिन नई पार्टी के ऐलान के साथ उन अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। हालांकि, नवजोत कौर सिद्धू की नई पार्टी के ऐलान के साथ भाजपा से गठबंधन करके पंजाब चुनाव लड़ने का रास्ता भी खुल गया है। राजनीतिक गलियारों में इस संभावना को मजबूती मिल रही है कि यह नया दल पंजाब में भाजपा के लिए एक अहम सहयोगी साबित हो सकता है।


क्या सिद्धू की पार्टी भाजपा से करेगी गठबंधन?

हालांकि, पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा के साथ आने की इन संभावनाओं को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू की ओर से फिलहाल केवल एक नए 'विकल्प' और 'प्लेटफॉर्म' की बात कही गई है। गठबंधन या चुनावी तालमेल को लेकर अभी तस्वीर साफ होना बाकी है, क्योंकि न तो सिद्धू परिवार और न ही भाजपा की ओर से इस पर कोई औपचारिक बयान जारी किया गया है।

पंजाब चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने भी कसी कमर

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने अभी से बिसात बिछाना शुरू कर दिया है, जहां अब टिकटों का बंटवारा 'पसंद-नापसंद' के बजाय शुद्ध रूप से 'परफॉरमेंस' के आधार पर होगा। पार्टी ने इसके लिए मशहूर चुनावी रणनीतिकार सुनील कानूगोलू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिनकी टीम राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जमीनी सर्वे कर उम्मीदवारों को A, B और C कैटेगरी में बांटेगी। इस रणनीति का मुख्य उद्देश्य गुटबाजी को खत्म करना और केवल उन्हीं चेहरों को मैदान में उतारना है जिनकी जीत की संभावना (विनेबिलिटी) सबसे अधिक है, जैसा कि कानूगोलू पहले कर्नाटक और तेलंगाना में सफलतापूर्वक कर चुके हैं।

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2027

पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए अगला चुनाव फरवरी 2027 में होने की उम्मीद है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 तक है, इसलिए चुनाव फरवरी-मार्च 2027 के आसपास हो सकते हैं। चुनाव आयोग अभी आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं कर चुका है।

पिछले चुनाव (2022) में क्या हुआ?

20 फरवरी 2022 को पंजाब विधानसभा चुनाव हुए थे। मतगणना 10 मार्च 2022 को हुई। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारी बहुमत हासिल किया और 92 सीटें जीतीं (लगभग 42% वोट शेयर के साथ)। इससे AAP ने पहली बार पंजाब में सरकार बनाई। भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया गया।

कांग्रेस और बीजेपी को कितनी सीट मिलीं?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC), जो 2017 में 77 सीटें जीती थी, इस बार मात्र 18 सीटों पर सिमट गई (लगभग 23% वोट)। शिरोमणि अकाली दल (SAD) केवल 3 सीटें जीत पाई (18.4% वोट), जबकि भाजपा (BJP) को सिर्फ 2 सीटें मिलीं। एक सीट BSP और एक निर्दलीय ने जीती। AAP की यह जीत पंजाब की राजनीति में एक बड़ा बदलाव साबित हुई, जहां कांग्रेस और अकाली दल जैसी पारंपरिक पार्टियां बुरी तरह हार गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+