पंजाब: भगवंत मान सरकार के लिए गर्व की बात, एयर क्वालिटी इंडेक्स में हुआ काफी सुधार
पंजाब की आम आदमी पार्टी ने कहा कि एयर क्वालिटी इंडेक्स में काफी हद तक सुधार हुआ है। वायु गुणवत्ता में 2021 से 22.8 प्रतिशत और 2022 से 7.6 प्रतिशत की कमी आई है।
इस बार दिवाली की रात से सुबह तक एयर क्वालिटी इंडेक्स (207) रहा, जो 2021 में (268) और 2022 में (224) रहा था। यह भगवंत मान सरकार के लिए बड़े गर्व की बात है।

वहीं, इससे पहले बढ़ते वायु प्रदूषण पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी बयान सामने आया है। सीएम मान ने कहा कि हम प्रदूषण को रोकने के सभी प्रयार कर रहे हैं, हम बैठकें कर रहे हैं। इतना ही नहीं, सीएम मान ने बताया कि हमने पराली की अगली खेप के लिए भी बैठकें शुरू कर दी हैं।
सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार 10 नवंबर को वायु प्रदूषण पर मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम सभी प्रयास कर रहे हैं। हमने अदालत के सामने लिखित रूप से मांग की है कि अन्य फसलों के लिए भी MSP दिया जाना चाहिए।
इतना ही नहीं सीएम मान ने कहा कि हमारी जमीन इतनी उपजाऊ है कि हम सूरजमुखी, मक्का और दाल भी उगाएंगे। यह सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि सभी की जिम्मेदारी है। तो वहीं, बीती रात हुई बारिश के बाद शुक्रवार को वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार देखने को मिला और एक्यूआई में भी कमी आई है। इससे पहले 7 नवंबर को राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की थी।
सुप्रीम कोर्ट ने जोर देते हुए कहा कि ऐसी जहरीली हवा लोगों के स्वास्थ्य की हत्या के लिए जिम्मेदार है। कोर्ट ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान की सरकारों से कहा है कि वो खेतों में आग कैसे रोकी जाए इसे लेकर लिए केंद्र सरकार के साथ तत्काल चर्चा करें।
यह भी पढ़ें- पंजाब में खुशहाली, शांति का माहौल, लोगों में आपसी भाईचारा: हरपाल सिंह चीमा












Click it and Unblock the Notifications