पंजाब में खुशहाली, शांति का माहौल, लोगों में आपसी भाईचारा: हरपाल सिंह चीमा

harpal singh cheema

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश में हर तरफ व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने में सफल रही है। इसके साथ ही हमारी सरकार ने आपसी विश्वास को एक बार फिर से कायम किया है। पिछली सरकारों के दौरान माहौल काफी खराब हो गया था।

बता दें कि हर वर्ष बाल दिवस यानि चिल्ड्रेंस डे 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। पंडित नेहरू को बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। दरअसल पंडित नेहरू को बच्चों के साथ खास लगाव था, वह ना सिर्फ एक राजनेता बल्कि दूरदर्शी व्यक्ति थे, वह युवाओं की क्षमता पर विश्वास करते थे। यही वजह है कि हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को स्कूलों, कॉलेज और शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया जाता है।

चीमा ने कहा कि प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने के लिए हमारी सरकार ने सफलतापूर्व कदम उठाए हैं। अमन-चैन की बहाली के साथ प्रदेश में औद्योगिक और आर्थिक प्रगति हो रही है। प्रदेश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। पिछले 15 सालों पंजाब ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन पिछले डेढ़ वर्षों में प्रदेश में स्थिरता आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मा की अगुवाई वाली सरकार में हर विभाग की आय में वृद्धि हुई है।

वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य प्रदेश को प्रगति की राह पर ले जाना है और हमारी सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है। पिछली सरकार में प्रदेश की आर्थिक हालत काफी खराब थी । लेकिन अगले 2-3 वर्षों में प्रदेश की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा, औद्योगिक निवेश बढ़ेगा। पंजाब आज भी कर्ज के बोझ तले दबा है, इसके लिए पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है। लेकिन हमारी सरकार आर्थिक प्रबंधन में सफल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+