पंजाब: मान सरकार कर सकती है राज्य के हितों से समझौता, जानिए वड़िंग ने क्यों दिया ये बयान
पंजाब में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। विपक्षी दलों के नेता लगातार मान सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
चंडीगढ़, 19 अप्रैल 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। विपक्षी दलों के नेता लगातार मान सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद गुज़र जाने वाली आम आदमी पार्टी पंजाब के हितों के लिए नहीं सोच रही है। आप की संदिग्ध सोच की वजह से पानी को लेकर पंजाब के हितों से समझौता हो सकता है।

दुश्मन हमारे दरवाजों पर खड़े हैं- राजा वड़िंग
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा कि दुश्मन हमारे दरवाजों पर खड़े हैं, आपकी क्या तैयारियां हैं। मान सरकार को सभी पार्टियों को अपने भरोसे में लेना चाहिए। इसके साथ ही हरियाणा द्वारा एसवाईएल के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना की याचिका दायर करना चाहिए। इसके साथ एसवाईएल की योजना के मद्देनजर कानूनी और प्रशासनिक रणनीति तैयार करना। इसके साथ ही राजा वड़िंग मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी देते हुए कहा कि वक्त बहुत कम है इसलिए हम सब को समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए।

SYL मुद्दे पर SC से आदेश लागू करवाने की योजना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीते 2 दिनों में दो अलग-अलग और चिंतित करने वाले मामले सामने आए हैं। एक तरफ हरियाणा सरकार एसवाईएल के निर्माण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से उनके आदेश लागू करवाने के लिए संपर्क करने की योजना बना रही है, तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि 2025 तक हर खेत में एसवाईएल का पानी पहुंचेगा। इस बाबत राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी के हरियाणा इंचार्ज और राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता के बयान का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि आप नेता ने कहा है कि 2025 तक हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार होगी, जो यह सुनिश्चित करेगी कि पंजाब की आप सरकार के सहयोग से एसवाईएल का निर्माण हो और हर खेत तक उसका पानी पहुंचे।

पंजाब के मुख्यमंत्री पर राजा वड़िंग ने साधा निशाना
आम आदमी पार्टी के नेताओं की बयानबाज़ी पर राजा वड़िंग ने कहा कि हरियाणा सुप्रीम कोर्ट जा रहा है और आम आदमी पार्टी 2025 तक एसवाईएल के निर्माण की वचनबद्धता जाहिर कर रही है। ऐसे में आशंका है कि पंजाब सरकार राज्य की स्थिति से समझौता का सकती है। सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से केस नहीं लड़ सकती। यह हमारे चिंतित होने के गंभीर कारण हैं, मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनकी पार्टी के नेता और सांसद सुशील गुप्ता के बयान पर स्पष्टीकरण दें।
ये भी पढ़ें: 'MSP की गारंटी दो', संयुक्त किसान मोर्चे ने शुरू किया केंद्र के खिलाफ पंजाब के 6 जिलों में प्रदर्शन











Click it and Unblock the Notifications