'मैं पंजाब बोलदा हां': कल महाबहस में होगा दूध का दूध-पानी का पानी, AAP ने उठाए बहस के ज्वलंत मुद्दे

Mai Punjab Bolda Han Mahabahas: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में 1 नवंबर यानी पंजाब दिवस पर महाबहस होने जा रही है। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान और विपक्षियों के बीच महाबहस होगी।

इसमें पंजाब के ज्‍वलंत मुद्दों पर बहस होगाी। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने टीजर जारी करते हुए कहा है कि एक नवंबर को महाबहस में दूध का दूध पानी का पानी होगा।

मैं पंजाब बोलदा हां: AAP ने उठाए बहस के ज्वलंत मुद्दे

किसने युवाओं को रखा बेरोज़गार?

इसको लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने कुछ ज्वलंत मुद्दे उठाए हैं। पंजाब में किसने फैलाया नशा? किसने दी गैंगस्टरों को पनाह? किसने युवाओं को रखा बेरोज़गार? किसने किया पंजाब की जनता के साथ धोखा? उन्होंने कहा कि कल खुलेंगे ये सभी चिट्ठे।

1 नवंबर को होगा बड़ा खुलासा

  • - पंजाब में किसने फैलाया नशा?
  • - किसने दी गैंगस्टरों को पनाह?
  • - किसने युवाओं को रखा बेरोज़गार?
  • - किसने किया पंजाब की जनता के साथ धोखा?

आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर जारी किया टीजर

बता दें कि 1 नवंबर को पंजाब दिवस होता है, इस शुभ अवसर पर पंजाब सरकार और विपक्ष के बीच महाबहस होगी। लु‍धियाना कृषि विवि में यह महाबहस आयोजित की जा रही है। महाबहस से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर टीजर जारी किया है।

बहस एसवाईएल पर नहीं बल्कि पंजाब के सभी मुद्दों पर किया जाएगा- सीएम मान

आप ने 'मैं पंजाब बोलदा हां' के नाम से टीजर जारी किया है। टीजर में मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान विरोधी पार्टियों को न्यौता देते हुए नजर आ रहे हैं। टीजर में मुख्‍यमंत्री मान कह रहे हैं कि यह बहस अकेले एस.वाई.एल. पर नहीं बल्कि पंजाब के सभी मुद्दों पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब: ट्रैक्टर पर स्टंट के दौरान युवक की मौत के बाद CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, लोगों से की ये अपील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+