सीएम के पद पर भगवंत मान को मिलेगी कितनी सैलरी और कौन-कौन सी सुविधाएं?

पंजाब के सीएम के तौर पर भगवंत मान को कितनी सैलरी और कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेगी।

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने बुधवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पंजाब चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी की जबरदस्त लहर थी और पार्टी ने प्रदेश विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। वहीं, आम आदमी पार्टी की आंधी में नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर और बादल परिवार को भी हार का मुंह देखना पड़ा। ऐसे में आइए जानते हैं कि पंजाब के सीएम के तौर पर भगवंत मान को कितनी सैलरी और कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेगी।

भगवंत मान को मिलेगी इतनी सैलरी

भगवंत मान को मिलेगी इतनी सैलरी

मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान को 2 लाख 30 हजार रुपए मासिक वेतन मिलेगा, जिसमें उनकी बेसिक सैलरी और सीएम को मिलने वाले अन्य भत्ते शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें सुरक्षा, मेडिकल सुविधा, आवासीय सुविधाएं और यात्रा भत्ते के साथ-साथ बिजली-फोन की सुविधा भी दी जाएगी। सीएम के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद भगवंत मान को पेंशन के रूप में हर माह एक निश्चित धनराशि मिलेगी।

भगवंत मान ने धुरी में किसी हराया

भगवंत मान ने धुरी में किसी हराया

आपको बता दें कि भगवंत मान को आम आदमी पार्टी ने पंजाब की धुरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया था, जहां उन्होंने कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को 57717 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की। भगवंत मान को इस सीट पर 82023 और दलवीर सिंह गोल्डी को 24306 वोट मिले। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार प्रकाश चंद गर्ग तीसरे और भाजपा के रणदीप सिंह चौथे स्थान पर रहे।

जिन्होंने वोट नहीं दिया, वो भी हमारे अपने- भगवंत मान

जिन्होंने वोट नहीं दिया, वो भी हमारे अपने- भगवंत मान

भगवंत मान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली, जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए। शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने मंच से अपने भाषण में आम आदमी पार्टी के विधायकों को नसीहत दी, कि कभी भी अहंकार मत करना। भगवंत मान ने कहा कि जिन्होंने हमें वोट दिया और जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया, हमारी सरकार सबके लिए समान रूप से काम करेगी और सबको सम्मान देगी।

पंजाब में AAP की आंधी में कौन-कौन दिग्गज हारे?

पंजाब में AAP की आंधी में कौन-कौन दिग्गज हारे?

पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने इतिहास रच दिया। राज्य की 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 92 सीटों पर जीत मिली और पंजाब के कई दिग्गज नेता अपनी सीट भी नहीं बचा सके। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब की दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़े और दोनों सीटें हार गए। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल और अध्यक्ष सुखबीर बादल को भी हार का मुंह देखना पड़ा।

ये भी पढ़ें- UP MLC Election : बीजेपी अगले कुछ दिनों में तय करेगी उम्मीदवारों का नाम, जल्द जारी हो सकती है लिस्ट
अब क्या है आम आदमी पार्टी का अगला प्लान?

अब क्या है आम आदमी पार्टी का अगला प्लान?

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जीत हासिल करने के बाद अब साफ कर दिया है कि वो बाकी राज्यों में भी चुनाव मैदान में उतरेगी। इनमें पार्टी की निगाहें सबसे पहले इसी साल होने वाले हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव पर लगी हैं। हाल ही में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हिमाचल प्रदेश में रोड शो किया और कहा कि उनकी पार्टी यहां भी लोगों का भरोसा जीतकर सरकार बनाएगी। इसके अलावा पार्टी ने पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में भी उतरने का ऐलान कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+